HTML/JavaScript

सहायक शिक्षक भी बनेंगे संकुल समन्वयक - Sahayak Shikshak How To Apply For CAC

 क्या सहायक शिक्षक भी बनेंगे संकुल समन्वयक ?

छग शासन स्कूल शिक्षा  विभाग ने पुरे छग में  2837 नए संकुल पुनर्गठन  को मजूरी देने के बाद  इन संकुलों में संकुल प्रभारी नियुक्त कर दिए है। जिसमे सम्बंधित हाई स्कूल के प्राचार्य को संकुल प्रभारी बनाया गया है। 

नए संकुल में संकुल समन्वयक (CAC) के पदों को भरने के लिए शासन ने जिला स्तर में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। CAC के लिए आवेदन नए बने संकुल केंद्र के प्राचार्य के पास जमा करना है। 

संकुल समन्वयक के लिए आवेदन की तिथि अलग अलग जिले में अलग अलग है। इसकी जानकारी आपको अपने जिले से प्राप्त हो जायेगा। 

आज के आर्टिकल में हम संकुल समन्वयक के पद में कौन आवेदन कर सकते है ? क्या सहायक शिक्षक भी संकुल समन्वयक बन सकते है ? इसके बारे  करेंगे। 

CAC के लिए आवेदन कैसे करें - How To Apply For CAC 

नए संकुल पुनर्गठन के बाद संकुल समन्वयक के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत सरल है ,इसके लिए आपको फार्मेट का लिंक यहाँ दिया गया है। इस फार्मेट को भरकर नए बने संकुल केंद्र के प्राचार्य (संकुल प्रभारी ) के पास जमा करना है। 

निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों को संकुल के प्रभारी (प्राचार्य ) द्वारा जिले में जमा किया जायेगा। इन आवेदनों में पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। 

CAC चयन कैसे होगी 

CAC चयन के लिए जिला स्तर में तीन सदस्यीय कमिटी बनायीं जाएगी जिसमे -जिला शिक्षा अधिकारी , जिला मिशन समन्वयक  (समग्र शिक्षा ) और सम्बंधित संकुल प्रभारी (संबंधित प्राचार्य ) शामिल होंगे। 

समिति द्वारा CAC चयन के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च कार्यालय भेजा जायेगा। भेजी गयी प्रस्ताव पर कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक (समग्र शिक्षा ) के द्वारा अनुमोदन किया जायेगा।अनुमोदन के पश्चात् संकुल समन्वयक को नामांकित किया जायेगा। 

CAC के लिए आवेदन का प्रारूप डाउनलोड करें 

                                                                                                                                                                      संकुल समन्वयक बनने के लिए पात्रता - संकुल समन्वयक के लिए सबसे पहली प्राथमिकता उच्च वर्ग शिक्षक और प्रधान पाठक की होगी। उसके पश्चात शिक्षक एल बी संकुल समन्वयक के लिए पात्र मने जायेंगे। 

क्या सहायक शिक्षक CAC बन सकते है ?

संकुल समन्वयक के लिए मुख्य पात्रता UDT और HM है लेकिन किसी संकुल में इनके नहीं होने पर एल बी संवर्ग को मौका मिलेगा। जिसमे शिक्षक एल बी आवेदन करेंगे। 

नए संकुल के अंतर्गत मिडिल स्कूल में एकल या द्विशिक्षीय है तो प्राथमिक स्कूल से भी सहायक शिक्षक आवेदन कर सकते है। 

यदि किसी मिडिल स्कूल में केवल एक ही शिक्षक एल बी है तो उसको CAC के लिए आवेदन नहीं करना है। इस स्थिति में उस संकुल के सहायक शिक्षक एल बी ही संकुल समन्वयक के लिए आवेदन करेंगे।और संकुल समन्वयक का दायित्व निभाएंगे।

दूसरी स्थिति ये भी होगी कि यदि नए बने संकुल में शिक्षक एल बी ,सीएसी के लिए आवेदन नहीं करते है तो भी सहायक शिक्षक आवेदन करेंगे और सीएसी बनेंगे। 

अतः यदि आप सीएसी बनने के इच्छुक है तो सम्बंधित प्राचार्य के पास आवेदन जमा करें। आवेदन की तिथि अलग अलग जिले में अलग हो सकती है। इसे आप सम्बंधित हाई स्कूल के प्राचार्य से पता कर सकते है।  

इसी प्रकार नए नए और लेटेस्ट अपडेट के लिए abdsnews.com पर नियमित विजिट करते रहें।                                                                               

Post a Comment

1 Comments