HTML/JavaScript

परीक्षा 2021 बिग ब्रेकिंग : कक्षा पहली से आठवीं तक कक्षोन्नति दिशा निर्देश जारी - इस वर्ष भी नहीं होगी परीक्षा - DPI का आदेश देखें

आंकलन के आधार पर बच्चों को दिया जाएगा कक्षोन्नति 


शिक्षा सत्र 2020-21 में कोरोना  संक्रमण के कारण स्कूल सामान्य रूप  से अभी तक नहीं खुल पाए है। बच्चों की पढ़ाई विभिन्न्न ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से चल रही है। इसमें मुख्य रूप से मोहल्ला क्लास लगभग सभी जगह संचालित किये जा रहे है। 

लोकशिक्षक संचालनालय छत्तीसगढ़ ने आज सभी संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) और समस्त जिला शिक्षा अधिकारीयों को सत्र 2020-21 में कक्षा पहली से आठवीं  तक के परीक्षा के सम्बन्ध में लेटर जारी किये है। DPI द्वारा जारी पत्र का लिंक नीचे दिया गया है। यहाँ से आप डाउनलोड कर सकते है। 



DPI ने अपने पत्र में लिखा है कि - राष्ट्रिय शिक्षा नीति के अनुपालन में छग राज्य में पहले से ही यह नीति है कि कक्षा पहली से आठवीं तक बच्चों को परीक्षा के आधार पर पिछली कक्षा में नहीं रोका जाता है। 

DPI के आदेश डाउनलोड करें 

कक्षा पहली से आठवीं तक के समस्त बच्चों को सामान्य रूप से अगले शिक्षा सत्र में अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाता है। प्रदेश के सभी विद्यालयों में बच्चों की अकादमिक उपलब्धि का सतत मूल्याङ्कन किया जाता है। और इसी आधार पर बच्चों को आवश्यक शिक्षा देने की व्यवस्था की जाती है। 

इस वर्ष भी (2020-21) में राज्य में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए यही नीति लागु रहेगी। 

प्रदेश में पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत विभिन्न विधियों से ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की गयी है साथ ही शिक्षकों द्वारा बच्चों का असेसमेंट  (cgschool.in ) में अपलोड किया गया है। 

शिक्षकों द्वारा विभिन्न तरीकों से किये गए बच्चों के आंकलन के आधार पर ही विद्यार्थियों को प्रगति पत्रक प्रदान किया जायेगा। 

ये आर्टिकल भी पढ़ें 


Post a Comment

0 Comments