सत्र 2021 -22 के लिए शाला अनुदान की जानकारी
छग शासन समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य परियोजना कार्यालय से सत्र 2021 -22 के लिए शाला अनुदान की राशि जारी किया गया है। साथ ही राशि का उपयोग कौन कौन से मद में खर्च करना है इसके लिए निर्देश भी जारी किये गए है। राशि का उपयोग 31 मार्च 2022 तक करना है .
आज के लेख में छग राज्य के स्कूलों को सत्र 2021 -22 के लिए जारी किये गये शाला अनुदान राशि के बारे में जानकारी दिया गया है ,पूरी जानकारी के लिए अंत तक जरूर पढ़ें।
शाला अनुदान राशि क्या है ?
शाला अनुदान वह राशि है जिसे प्रत्येक वर्ष विभाग की ओर से स्कूलों को जारी किया जाता है। ये राशि सीधे स्कूलों के खाते में जमा किया जाता है।इस सत्र समग्र शिक्षा अंतर्गत खुलवाये गए नए खाते में राशि जरी किया गया है .नया खाता बैंक ऑफ़ बडौदा में ओपन कराया गया है .
शाला अनुदान की राशि को निर्धारित सत्र में उपयोग करने का निर्देश होता है , अर्थात राशि का उपयोग वित्तीय वर्ष के अंदर कर लेना चाहिए। वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक गणना की जाती है।
स्कूलों को कितनी राशि मिलती है देखें
स्कूलों को प्रति वर्ष वार्षिक अनुदान के रूप में राशि जारी है। ये राशि स्कूल में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर जाता है।
शाला अनुदान की राशि हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए 20000 से 150000 रूपये तक हो सकती है। इसी प्रकार प्राथमिक और मिडिल स्कूल के लिए 10000 से 50000 तक होती है .कभी कभी कम राशि भी जारी होता है। इसके लिए विभाग द्वारा स्कूलों से पहले ही जानकारी माँगा जाता है।
सत्र 2021 -22 में समग्र शिक्षा कार्यालय से जारी किये गए राशि की बात करें तो ये राशि दर्ज संख्या के आधार पर जारी किया गया है। स्कूलों को अलग अलग मद के लिए अलग अलग राशि जारी किया गया है . जैसे - खेल्गढ़िया , योगा ओलंपियाड ,मोबिलाइजेशन आदि .
सत्र 2021-22 की राशि इस प्रकार है -
यहाँ पर राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा प्रदेश 43620 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय को जारी किये गए शाला अनुदान की राशि का विवरण दिया गया है। आप अपने जिले की समग्र शिक्षा कार्यालय से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
राज्य परियोजना कार्यालय से स्चूलों को जरी किये गए कुल शाला अनुदान की राशि -एक सौ दस करोड़ व्यानवे लाख साथ हजार रूपये मात्र है . आपके स्कूल को कितनी राशि प्राप्त हुई है ,इसकी जानकारी के लिए अपने स्कूल के खाते की पासबुक एंट्री कराकर चेक कर सकते है .
राशि का उपयोग कैसे करें
शाला अनुदान की राशि का उपयोग कैसे करें इसके लिए राज्य परियोजना कार्यलय से दिशा निर्देश जारी किये गए है ,उसका लिंक नीचे दिया गया है ,उसे डाउनलोड करके आप पूरा विवरण देख सकते है। यहाँ सत्र 2020-21 और 2021 -22 के शाला अनुदान राशि उपयोग की दिशा निर्देश है .आप नीचे लिंक से डाउनलोड कर सकते है .
सत्र 2021-22 शाला अनुदान पीडीऍफ़ डाउनलोड
क्रीड़ा एवं व्यायाम सामग्री अनुदान राशि
कम्युनिटी मोबिलाइजेशन अनुदान राशि
आज के लेख में सत्र 2021 -22 के लिए स्कूलों को जारी किये गए राशि की जानकारी बताया गया है। उम्मीद है ये शिक्षकों के लिए उपयोगी होगी। इस जानकारी को अधिक से अधिक शिक्षकों में शेयर करें।
आप हमारे whatsapp group और टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है .नीचे लिंक पर टच करके ज्वाइन करें -
3 Comments
kondagoan district ki anudanrashi ki jankari dene ki kripa kate
ReplyDeleteranandgaon jile की anudaan rashi ki jankari deve
ReplyDeleteCg madarsa board se manyata prapt madarsa me sala anudan milta hai ki nahi
ReplyDelete