सत्र 2020-21 के लिए शाला अनुदान की जानकारी
छग शासन समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य परियोजना कार्यालय से सत्र 2020-21 के लिए शाला अनुदान की राशि दिया गया है। साथ ही राशि का उपयोग कौन कौन से मद में खर्च करना है इसके लिए निर्देश भी जारी किये गए है।
आज के लेख में छग राज्य के स्कूलों को सत्र 2020-21 के लिए जारी किये गये शाला अनुदान राशि के बारे में जानकारी दिया गया है ,पूरी जानकारी के लिए अंत तक जरूर पढ़ें।
शाला अनुदान राशि क्या है ?
शाला अनुदान वह राशि है जिसे प्रत्येक वर्ष विभाग की ओर से स्कूलों को जारी किया जाता है। ये राशि सीधे स्कूलों के खाते में जमा किया जाता है।
शाला अनुदान की राशि को निर्धारित सत्र में उपयोग करने का निर्देश होता है , अर्थात राशि का उपयोग वित्तीय वर्ष के अंदर कर लेना चाहिए। वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक गणना की जाती है।
स्कूलों को कितनी राशि मिलती है देखें
स्कूलों को प्रति वर्ष वार्षिक अनुदान के रूप में राशि जारी है। ये राशि स्कूल में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर जाता है।
शाला अनुदान की राशि 20000 से 150000 रूपये तक हो सकती है। कभी कभी कम राशि भी जारी होता है। इसके लिए विभाग द्वारा स्कूलों से पहले ही जानकारी माँगा जाता है।
सत्र 2020-21 में समग्र शिक्षा कार्यालय से जारी किये गए राशि की बात करें तो ये राशि दर्ज संख्या के आधार पर जारी किया गया है।
सत्र 2020-21 की राशि इस प्रकार है -
यहाँ पर मुंगेली जिले की हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को जारी किये गए शाला अनुदान की राशि का विवरण दिया गया है।
यदि आप अन्य जिले से है तो अपने जिले की समग्र शिक्षा कार्यालय से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
राशि इस प्रकार है - 9375 रूपये ,18750 रूपये ,37500 रूपये ,56250 रूपये ,75000 रूपये। ये राशि मुंगेली जिले के विभिन्न हाई और हायर सेकेंडरी की है।
राशि का उपयोग कैसे करें
शाला अनुदान की राशि का उपयोग कैसे करें इसके लिए राज्य परियोजना कार्यलय से दिशा निर्देश जारी किये गए है ,उसका लिंक नीचे दिया गया है ,उसे डाउनलोड करके आप पूरा विवरण देख सकते है।
आज के लेख में सत्र 2020-21 के लिए स्कूलों को जारी किये गए राशि की जानकारी बताया गया है। उम्मीद है ये शिक्षकों के लिए उपयोगी होगी। इस जानकारी को अधिक से अधिक शिक्षकों में शेयर करें।
2 Comments
kondagoan district ki anudanrashi ki jankari dene ki kripa kate
ReplyDeleteranandgaon jile की anudaan rashi ki jankari deve
ReplyDelete