HTML/JavaScript

Jupiter and Saturn Conjunction 2020 : बृहस्पति और शनि ग्रह आज रात दिखेंगे 0.1 डिग्री के अंतर् में ,,397 साल बाद दिखेगा ऐसा नजारा - आप भी जरूर देखें

 Conjunction of Jupiter And Saturn 

सोमवार 21 दिसंबर की रात खगोलीय घटना के लिए एक महत्वपूर्ण रात होने जा रहा है। आज बृहस्पति गृह और शनि ग्रह  दोनों एक दूसरे के सबसे करीब होंगे ,जिसे आप भी देख सकते है। 

यह बहुत बड़ी खगोलीय घटना है ,इससे पहले 397 वर्ष पहले ऐसा नजारा सन 1623 में दिखाई दिया था। आज 21 दिसंबर को यह घटना दिखाई देगी और 2080 में इस प्रकार की खगोलीय घटना दिखाई देगी। 


ऐसे देखें खगोलीय घटना 


बृहस्पति और शनि ग्रह का यह दुर्लभ संयोग इस बार खुली आँखों से देखा जा सकता है। इस घटना को देखने के लिए आपको दक्षिण पश्चिम का आसमान में नजर दौड़ना होगा। आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों के बीच सिर्फ 0.1 डिग्री की दुरी पृथ्वी से दिखाई देगी। 


आज की इस दुर्लभ खगोलीय घटना  सम्बंधित कुछ रोचक बातें आपको बताते है जो बहुत ही मजेदार और इंटरेस्टिंग है। 

नासा ने आज के खगोलीय घटना के बारे में कहा है कि इन दोनों ग्रहों को एक साथ हर कोई देख सकता है। 

दक्षिण पश्चिम दिखा में सूर्यास्त  ये घटना लगभग एक घंटे तक दिखाई देंगे। 

भारत की बात करें तो ये अद्भुत नजारा शाम 6.30  और 7.30 बजे के आसपास देखा जा सकता है। 


कैसे पहचानें इस घटना को 


यह दुर्लभ घटना यदि आप देखना चाहते है तो आपको इसे पहचान करने आना जरुरी है ,इसके लिये आपको बता दें कि आसमान में दक्षिण पश्चिम दिशा में ज्यादा चमकीला ग्रह बृहस्पति (Jupiter)और काम चमकीला ग्रह शनि (Saturn) है। 

सौर मंडल का पांचवा ग्रह बृहस्पति और छठवा ग्रह शनि है। इसमें एक सबसे बड़ा ग्रह जबकि दुसरा सबसे सुन्दर ग्रह है। 


 आज का दिन है ख़ास 


दोस्तों यदि आप खगोल विज्ञान में रूचि रखते है तो आपको मालूम होगा कि उत्तरी गोलार्ध में 21 दिसंबर का दिन वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है। 

इसके साथ ही इस हिस्से पर सूरज कि किरणे पड़ने का समय बढ़ता रहता है। इस घटना के बारे में फोबर्स ने कहा है कि अब अगली बार ऐसी दुर्लभ नजारा वर्ष 2080 में देखने को मिलेगा। 

दरअसल इससे पहले शनि और बृहस्पति गृह का ऐसा संयोग करीब 800 वर्ष पहले देखने को मिला था। विशेषज्ञों की मानें तो धरती धरती से देखने पर दोनों ग्रह आमने -सामने तो जरूर दिखाई देंगे लेकिन अंतरिक्ष में इनकी दुरी करोणों किलोमीटर दूर होगी। 


प्रत्येक 20 वर्ष में संयोग 


आपको बता दें कि बृहस्पति -शनि का एक दूसरे के सामने आने वाला संयोग प्रत्येक 20 वर्ष में होता है। अंतिम बार यह वर्ष 2000 में देखने को मिला था लेकिन इनकी दुरी बहुत अधिक थी ,और सामन्य आँखों से नहीं देखा जा सका था। 

महसंयोजन की बात करें तो इस वर्ष से पहले सन 1623 और उससे पहले 1224 में देखने को मिला था। जो काफी अद्भुत था। 

खगोलीय वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसे संयोग को महसंयोजन अर्थात Great Conjunction कहा जाता है। इस घटना में सूर्यास्त के बाद दोनों ग्रहों का एक दूसरे से मिलन होते देखा जा सकता है। 


क्या ख़ास है आज की रात में देखें 


➤ सूर्यास्त के बाद धरती से दिखाई देगा एक अद्भुत नजारा। 

➤ आज की रात सबसे लम्बी रात होगी।

➤ बृहस्पति और शनि ग्रह आएंगे एक दूसरे के सबसे नजदीक। 

➤ दोनों ग्रहों के बीच एक डिग्री के दसवें हिस्से अर्थात 0.1 में स्थित होंगे तब यह घटना देखने को मिलेगी। 

➤ धरती से दोनों गृह बहुत करीब दिखाई देंगे लेकिन आकाश गंगा में उनकी दुरी 73.5 करोड़ किलोमीटर से भी अधिक होगा। 

Post a Comment

0 Comments