HTML/JavaScript

क्या आपके दीक्षा एप से मेरे राज्य के कोर्स गायब है ? क्यों नहीं दिखता है नया मॉड्यूल - क्या आप दीक्षा एप को अपडेट किये है ? नए मॉड्यूल को खोजने के सरल तरीके ये है

नए मॉड्यूल-CG FLN_01 और CG FLN_02-कैसे खोजें -पूरी जानकारी 

निष्ठा ऑनलइन शिक्षक प्रशिक्षण को छह चरणों में कराया जा रहा है। जिसमे अलग अलग राज्यों में यह प्रशिक्षण अलग अलग तिथि में हो रहे है ,कुछ राज्यों में सभी चरण का प्रशिक्षण हो चूका है तो कुछ राज्यों  चल रहा है। 

यदि छग राज्य की बात करें तो यहाँ चार चरणों का निष्ठा प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है और अब 16  जनवरी 2021 से छठवें  चरण का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 

दीक्षा एप के माध्यम से यह प्रशिक्षण संचालित हो रहे है ,इसके लिए शिक्षकों ने अपना पंजीयन दीक्षा एप या पोर्टल के माध्यम से किये है और अब प्रशिक्षण भी इन्हीं पोर्टल से ले रहे है। 





इसे पढ़ें >> निष्ठा प्रशिक्षण के सभी 18 मॉड्यूल की पूरी सूचि और प्रशिक्षण तिथि देखें 

इससे पहले भी हमारे वेबसाइट के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रेनिंग और विभिन्न टॉपिक पर नियमित रूप जानकारी साझा किया जाता रहा है। बहुत से शिक्षकों ने हमे कमेंट करके अपनी समस्या से  कराया है। 

कुछ शिक्षकों ने कमेंट करके पूछा  है कि उनके दीक्षा एप में मॉड्यूल 16,17,18, नहीं दिख रहे है ,उसका क्या कारण है और नए मॉड्यूल को एप में कैसे लाएं ? तो शिक्षक साथियों आप बिलकुल भी चिंता न करें आपकी पूरी सहायता की जाएगी। 

आज के आर्टिकल में हम बताएँगे कि यदि आपके एप में मॉडल 16,17,18,  नहीं दिख रहा तो इन  मॉड्यूल को एप में कैसे खोजें ? तो चलिए फ्रेंड्स आपको आज की पूरी जानकारी विस्तार से बताते है। 

क्यों नहीं दिख रहा नए मॉड्यूल 

दीक्षा एप में  मॉड्यूल नहीं दिख रहे है ऐसा बहुत से शिक्षकों की शिकायत है ,तो चलिए साथियों आपके समस्या का समाधान करते है। 

दरअसल दीक्षा एप में नए मॉड्यूल नहीं दिखने के एक ही मुख्य कारन है -और ओ है -दीक्षा एप को अपडेट करने का। जी हाँ साथियों यदि आपने अपने दीक्षा एप को अपडेट किया है तो अब मेरे राज्य के कोर्स नहीं दिखेगा। उसके जगह केवल सभी देखें  दिखाई देंगे। 

इसके साथ ही यहाँ पर वे कोर्स ही दिखाई देंगे जिसमे आपका पंजीयन हुआ है ,लेकिन यहाँ समस्या ये है कि नए मॉड्यूल में पंजीयन कैसे करें ? 

नए मॉड्यूल को कैसे खोजें -ये है आसान तरीके 

दीक्षा एप को अपडेट करने के बाद अब मेरे राज्य के कोर्स नहीं दिख रहा है ,अब उसके स्थान पर सभी देखें विकल्प आ गया है। इस विकल्प में क्लिक करने पर आपको पंजीयन किये गए कोर्स ही दिखाई देंगे। 

नए कोर्स या मॉड्यूल को देखने के लिए आप नीचे बताये गए स्टेप का फॉलो कर सकते है। 

स्टेप 1 - अपने मोबाइल से दीक्षा एप को ओपन करें ,और नीचे दिए गए कोर्स विकल्प में टैप करें ,जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।


स्टेप 2 - अब आपके मोबाइल स्क्रीन में दीक्षा एप का नया इंटरफेस दिखाई देगा (यदि एप को अपडेट किये है तो ), यदि आप दीक्षा एप को अपडेट नहीं किये है तो  मेरे राज्य के कोर्स दिखाई देंगे और मॉड्यूल 16,17,18, भी दिखेंगे। 

स्टेप 3-  स्क्रीन में सबसे ऊपर दिए गए सर्च आइकन में टैप करें जिससे नए पेज ओपन होगा जिसमे लिखा है - यहाँ लिखकर कंटेंट खोजें।  आपको यहाँ पर उस मॉड्यूल  लिखना है जिसे खोजना चाहते है। उदाहरण के लिए आपको मॉड्यूल 16  को सर्च करना है तो टाइप करें - cg _16  .

अब नीचे लिखा होगा "cg _16 " के सभी परिणाम  - आपको इस पर क्लिक करना है। समझने के लिए आप चित्र को देख सकते है। 



  

जैसे ही आप ऊपर बताये अनुसार विकल्प पर टैप करेंगे ,आपके द्वारा खोजे गए कोर्स  जायेगा। .इस कोर्स को टच करें ,जिससे अब  उस कोर्स में नामांकन करने का विकल्प दिखाई देने लगेंगे। इसमें टैप करके कोर्स में पंजीयन करें। 




इसी प्रकार आप अन्य कोर्स को भी बारी बारी से सर्च करके उसमे पंजीयन कर सकते है। और अब ये सभी मॉड्यूल/कोर्स  सभी देखें वाले भाग में आ जायेंगे। 

अब आप इन कोर्स में  प्रशिक्षण शुरू कर सकते है। 


आज के लेख में दीक्षा एप में नए मॉड्यूल मॉड्यूल को कैसे खोजें इसकी पूरी जानकारी विस्तार से आसान स्टेप में समझाने की कोशिस , उम्मीद है आपको ये लेख पसंद आया होगा। 

यदि आपको ये आर्टिकल अच्छा और उपयोगी लगे तो इसे अन्य शिक्षक साथियों में भी जरूर शेयर करें ,जिससे उन्हें भी इसका लाभ मिल सकें। और दीक्षा एप और निष्ठा प्रशिक्षण से सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें भेजें ,बहुत जल्द ही आपके प्रश्नों का जवाब दिया जायेगा। धन्यवाद। 

इसी प्रकार नए नए और उपयोगी जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाइट - www.abdsnews.com में सीधे विजिट कर सकते है। इस वेबसाइट में रोज नए नए और लेटेस्ट जानकारी अपलोड किया जाता। 

ये उपयोगी आर्टिकल भी पढ़ें 

निष्ठा प्रशिक्षण के सभी चरणों के मॉड्यूल की सूचि देखें 

 दीक्षा पोर्टल में सीधा पंजीयन कैसे करें -पूरी जानकारी 



Post a Comment

0 Comments