HTML/JavaScript

निष्ठा प्रशिक्षण द्वितीय चरण - मॉड्यूल 4,5 और 6 -कोर्स शुरू। NISHTHA Training second face -Module 4,5 and 6 . How To Start And Complete

निष्ठा प्रशिक्षण  के  मॉड्यूल 4 ,5 और 6 कैसे शुरू करें (17.11.20  से 30.11.20)


दीक्षा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों का ऑनलाइन  निष्ठा प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के तीन मॉड्यूल (कोर्स ) की शुरुआत 17.11.2020 से शुरू हो रहा है ,जो 30.11.2020 तक चलेगी। एवं इन कोर्स में पंजीयन की अंतिम तिथि 28.11.2020 निर्धारित की गयी है। 

आज के आर्टिकल में हम निष्ठा प्रशिक्षण के दूसरे चरण के मॉड्यूल 4,5 और 6 की जानकारी साझा करने जा रहे है। आपको यहाँ बताएँगे कि  मॉड्यूल  4,5 और 6 को कैसे शुरू करें ,साथ ही प्रशिक्षण के दौरान क्या सावधानी रखें इसके बारे में भी बताया गया है। 



ऑनलाइन निष्ठा प्रशिक्षण से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इससे पहले भी हमारे वेबसाइट के माध्यम से दिया जा चूका है। जैसे -दीक्षा पोर्टल में पंजीयन का सही तरीका , निष्ठां प्रशिक्षण में पंजीयन समस्या और उसके समाधान ,कैसे पता करें कि दीक्षा एप में आपका पंजीयन हुआ की नहीं - इत्यादि। 

सभी महत्वपूर्ण आर्टिकल का लिंक नीचे दिया गया है आप उसमे क्लिक करके अपने आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

ये है महत्वपूर्ण आर्टिकल का लिंक 

निष्ठा प्रशिक्षण - कोर्स (मॉड्यूल) - 4,5 और 6 सूचि देखें 


निष्ठा प्रशिक्षण में कुल 18 कोर्स /मॉड्यूल है जिसमे से प्रथम तीन मॉड्यूल का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। अब अगला मॉड्यूल जिसका प्रशिक्षण 17 नवंबर 2020 से शुरू हुआ है जो 30 नवम्बर 2020 तक चलेगी। ये तीन मॉड्यूल इस प्रकार है - 


मॉड्यूल 5 - शिक्षण ,अधिगम और मूल्याङ्कन में आई.सी.टी.का समन्वय 

मॉड्यूल 6 - कला समेकित शिक्षा 

ये तीनों कोर्स शिक्षकों के लिए दीक्षा पोर्टल में उपलब्ध करा दिया गया है आप अपने दीक्षा एप को खोलकर इसकी पूरी सूचि देख सकते है। 

मॉड्यूल 4 , 5 और 6 शुरू करें 


साथियों जैसे कि आपको बताया गया है कि निष्ठा प्रशिक्षण का कार्यक्रम छग राज्य में 2 नवंबर 2020 से शुरू हो चूका है जिसमे से पहले तीन मॉड्यूल के लिए प्रशिक्षण तिथि समाप्त हो चुकी है अब मॉड्यूल  4, 5 और 6 शुरू हो गयी है इसे 14 दिनों में पूर्ण करना है। 

मॉड्यूल 4,5 और 6 कैसे शुरू करें इसके लिए आपको आसान स्टेप नीचे बताया जा जा रहा है ,इसका फॉलो करके आप आसानी से अपना ऑनलाइन निष्ठा प्रशिक्षण शुरू कर सकते है। ये है प्रशिक्षण शुरू करने के स्टेप -


 दीक्षा एप ओपन करें 

निष्ठां प्रशिक्षण शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्ट फोन से दीक्षा एप को ओपन करना है। और एप खुलने पर नीचे दिए गए कोर्स मेनू पर टाइप करें। 

कोर्स का चयन करें 

जब आप कोर्स मेनू पर क्लिक करेंगे तो आपको अपने राज्य के कोर्स (मॉड्यूल) की सूचि दिखाई देगी इसमें से जो भी कोर्स आपको करना है उस पर टाइप कीजिये। 

कोर्स में पंजीयन करें 

जैसे ही आप ऊपर बताये गए विकल्प कोर्स मेनू के बाद कोर्स के नाम पर टैप करेंगे आपके मोबाइल स्क्रीन में एक नया पेज खुलेगा जिसमे कोर्स में नामांकन कीजिये का विकल्प दिखाई देगा ,इसमें टाइप करें जिससे पुनः एक नया इंटरफेस दिखाई देगा। 

नए इंटरफेस में आपके प्रोफाइल की जानकारी होगी इसे आप प्रोफाइल पेज में जाकर सम्पादित कर सकते है अर्थात कुछ जानकारी को आप अपडेट कर सकते है। 

प्रशिक्षण शुरू करें 


अब आपका एप चयन किये गए कोर्स का प्रशिक्षण शुरू करने के लिए तैयार हो चूका है ,यहाँ पर हरे रंग की पट्टी में सीखना शुरू करें को टच करके निष्ठां प्रशिक्षण की शुरुआत कर सकते है। 

जैसे ही आप सीखना शुरू करें पर टैप करेंगे सबसे पहले आपको स्क्रीन में उद्देश्य लिखा हुआ पेज दिखाई देगा ,इसमें आपको बताया गया है कि आप जिस कोर्स को करने जा रहे है उससे आप क्या सीखेंगे और किन बातों में सक्षम हो पाएंगे। 

उद्देश्य को जरूर पढ़ें और ऊपर दिए गए फॉरवर्ड एरो को टैप करें जिससे आप कोर्स के अगले स्टेप में पहुँचते जायेगे। 

प्रशिक्षण के समय रखें ये सावधानी 


प्रिय शिक्षक साथियों जैसे कि आप सभी इस बात से भली भांति अवगत है कि निष्ठा ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षकों को करना अनिवार्य है। 

हमें उम्मीद है आपने भी निष्ठा प्रशिक्षण को जरूर कर रहे होंगे। प्रशिक्षण के दौरान आपको कुछ सावधानी भी रखना जरुरी है जिससे आगे कोई समस्या न हो। तो चलिए साथियों आपको कुछ मुख्य सावधानियों के बारे में बताते है। 

मॉड्यूल को पूरा पढ़ें 

आप जिस भी मॉड्यूल को कर रहे है उसमे आने वाले कंटेंट को प्ले करने के बाद उसे पूरा और ध्यान पूर्वक पढ़ें ,जिससे आपके द्वारा लिए गए समय तो दर्ज होगा है आपको आगे प्रश्नोत्तरी करने  होगी। 

मॉड्यूल को चलते समय बहुत से गतिविधि को शामिल किया गया है उन गतिविधियों को जरूर करें ,इससे आपको अपने विद्यार्थियों को समझाने में सहायता मिलेगी और आपको आनंद की अनुभूति होगी। 

वीडियो को पूरा देखें और समझें 

कोर्स को करते समय लगभग प्रत्येक मॉड्यूल में अनुभवी शिक्षकों और शिक्षविदों द्वारा मॉड्यूल के बारे में बहुत हो रोचक जानकारी वीडियो के माध्यम से बताया जाता है ,इसे प्ले करके पूरा देखें। 

वीडियो को स्किप करके आगे न बढ़ें न ही फॉरवर्ड करके आगे बढ़ें। ऐसा करने से आपके द्वारा लिए गए समय सर्ज हो जायेगा और आपको आगे सर्टिफिकेट जारी होने में समस्या आ सकती है। 

प्रश्नोत्तरी सावधानी पूर्वक पूरा करें 

प्रत्येक मॉड्यूल के अंत में प्रश्नोत्तरी का विकल्प दिया गया है जिसे करना अनिवार्य है। यदि आप प्रश्नोत्तरी नहीं करते है तो आपका कोर्स पूरा नहीं होगा और आपको सर्टिफिकेट जारी नहीं हो पायेगा। 

प्रश्नोत्तरी करते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपके द्वारा दिए गए उत्तर कम से कम 60 प्रतिशत होनी चाहिए ,इससे कम होने पर भी आपको सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जायेगा।  

सर्टिफिकेट जारी  होने के बाद उसे डाउनलोड करके वेरीफाई जरूर  जिससे आपके द्वारा लिए गए ऑनलाइन प्रशिक्षण राज्य पोर्टल  में सुरक्षित हो जायेगा। 

इस प्रकार निष्ठा प्रशिक्षण के मॉड्यूल को आसानी से पूर्ण रूप में कर सकते है। 

आज के लेख में आपको बताया गया कि -निष्ठा प्रशिक्षण द्वितीय चरण - मॉड्यूल 4,5 और 6 -कोर्स शुरू।  NISHTHA Training second face -Module 4,5 and 6 . इसके साथ ही निष्ठा प्रशिक्षण के दौरान क्या क्या सावधानी  रखें इसकी जानकारी भी आज के लेख में बताया गया है।

उम्मीद है आपके लिए और सभी शिक्षकों  ये लेख बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। साथियों इस आर्टिकल को सभी सोशल मिडिया ग्रुप  शिक्षकों में जरूर शेयर करें। और कोई प्रश्न  नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखकर भेजें ,आपकी सहायता की जाएगी। 

ये महत्वपूर्ण आर्टिकल भी पढ़ें 
 

Post a Comment

1 Comments

  1. मॉड्यूल में जो वीडियो है वे unsupported बता रहा है या वीडियो चल नहीं पा रहा है जिसके कारण मॉड्यूल पूरा नहीं हो पा रहा है।

    ReplyDelete