HTML/JavaScript

निष्ठा प्रश्नोत्तरी कैसे पूरा करें - 100 % अंक कैसे प्राप्त करें -यहां देखें पूरी जानकारी। मॉड्यूल 4,5 और 6 के प्रश्नोत्तरी देखें

निष्ठा प्रशिक्षण प्रश्नोत्तरी -मॉड्यूल 4,5,6 में  प्राप्त करें 100 % मार्क्स (10/10)

शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रेनिंग -निष्ठा पुरे देश में संचालित है ,अलग अलग राज्यों में कोर्स की तिथि अलग अलग है ,जैसे छग राज्य में निष्ठा प्रशिक्षण 02 नवंबर से शुरू हुआ है जिसका दुसरा चरण अभी चल रहा है। इस चरण में मॉड्यूल 4 5 और 6 का प्रशिक्षण शिक्षकों द्वारा लिया जा रहा है। 

साथियों जैसे कि आप सभी जानते है कि प्रत्येक कोर्स को पूरा करने के लिए उस कोर्स की प्रश्नोत्तरी को करना जरुरी होता है ,साथ ही प्रश्नोत्तरी में काम से काम 60 प्रतिशत अंक लाना भी जरुरी है ,तभी आपको सर्टिफिकेट जारी किया जायेगा। 





प्रश्नोत्तरी में आप पुरे नंबर (100% अंक) प्राप्त कर सकते है ,इसके लिए आपको सबसे महत्वपूर्ण काम करना है की मॉड्यूल  से और पूरा देखें ,पीडीऍफ़ को पूरा पढ़ें उसके बाद ही प्रश्नोत्तरी शुरू करें। 

ऐसा करने से आप मॉड्यूल में दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही सही दे पाएंगे और आपका नंबर भी अच्छा आएगा। आगे आपको मॉड्यूल 4,5 और 6 के प्रश्नोत्तरी से सभी उत्तर दिए गये है आप इसकी सहायता से भी अपने प्रशिक्षण में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है।  

मॉड्यूल 4 , 5 और 6 के प्रश्नोत्तरी देखें 

साथियों आपको यहाँ पर निष्ठा प्रशिक्षण के मॉड्यूल की संभावित प्रश्नों के उत्तर बताये जा रहे है ,आप इसकी सहायता से अपने प्रशिक्षण में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है। 

यहाँ पर बताये गए प्रश्नों के उत्तर आपके प्रश्नों के उत्तर से अलग क्रम में हो सकते है इसलिए आप प्रश्न का मिलान करके यहाँ से सहायता प्राप्त कर सकते है। तो चलिए फ्रेंड्स बताते है मॉड्यूल 4,5 और 6 के प्रश्नोत्तरी। 


मॉड्यूल 4 के प्रशोत्तरी देखें 


सबसे पहले आपको मॉड्यूल 4 के प्रश्नों की सूचि दिया जा रहा है उसके बाद नीचे उसका उत्तर प्रश्नों के क्रम में दिया गया है आप सावधानी पूर्वक पढ़ें ?

प्रश्न 1 - निम्नलिखित में से कौन सा कथन लड़कों /पुरुषों के बारे में एक जेंडर स्टीरियोटाइप नहीं है ?

प्रश्न 2 -निम्नलिखित में से कौन सा कथन जेंडर मिथक नहीं है -पहचानें ?

प्रश्न 3 -जेंडर के बारे में निम्नलिखित क्या सहीं नहीं है ? 

प्रश्न 4 -निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य सहीं है ?

प्रश्न 5- पुरुषत्व और स्त्रीत्व को संदर्भित करता है ?

प्रश्न 6- निम्नलिखित में से कौन सा कथन लड़कियों  /महिलाओं  के बारे में एक जेंडर स्टीरियोटाइप नहीं है ?

प्रश्न 7- क्या यह कथन सहीं है 'राजनीती में सत्ता और अधिकार के पदों को सँभालने में पुरुषों की तुलना में महिंलाएं कम सक्षम है ?

प्रश्न 8- निम्नलिखित में से कौन सा गुण लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए सही है ?

प्रश्न 9 - निम्नलिखित में से कौन सा कार्य लिंग भेद को नहीं दर्शाता है ?

प्रश्न 10 -जेंडर और यौन (सेक्स ) के बीच आवश्यक अंतर् क्या है ?


मॉड्यूल 4 के उत्तर देखें 


मॉड्यूल 4 के सभी 10 प्रश्न जो ऊपर दिया गया है उनके उत्तर यहाँ से देखें। साथियों प्रश्नोत्तरी को पूरा करते समय आपको चार चार विकल्प मिलेंगे जिसमे से एक विकल्प का चयन करना है। और विकल्प सही  है केवल उसको यहाँ पर दिया गया है।  

उत्तर 1- लड़के /पुरुष बच्चे पैदा करने के साथ साथ खाना भी बना  सकते है। 

उत्तर 2- लड़कों और लड़कियों के बीच जैविक अंतर उनकी संज्ञानात्मक क्षमताओं से सम्बंधित नहीं है। 

उत्तर 3 -जेंडर पुरुषों महिलाओं और ट्रांसजेंडर के बीच जैविक अंतर को दर्शाता है। 

उत्तर 4 -लड़के और लड़कियों के साथ बराबरी का व्यवहार किया जाना चाहिए। 

उत्तर 5 - जेंडर 

उत्तर 6 -लड़कियों /महिलाओं के पास नेतृत्व कौशल है और वे किसी भी पेशे में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती है। 

उत्तर 7 - नहीं, वे सत्ता और अधिकार के पदों को संभालने में पुरुषों की तरह ही सक्षम है। 

उत्तर 8 - सभी 

उत्तर 9 - शेफाली पर्वतारोही बनने के लिए प्रशिक्षण ले रही है। 

उत्तर 10- यौन (सेक्स) एक जैविक अंतर है जबकि जेंडर पुरुषों और महिलाओं के बीच एक सामाजिक रूप से निर्धारित अंतर है। 


मॉड्यूल 5 के प्रशोत्तरी देखें 


प्रश्न 1-ई - सामग्री निर्माण के निःशुल्क एवं ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर /मंच है।

प्रश्न 2-निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?

प्रश्न 3-ई -पाठशाला है। 

प्रश्न 4-एक फ्री और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है। 

प्रश्न 5-आईसीटी समेकित शिक्षण  के लिए विषयवस्तु विश्लेषण की क्या आवश्यकता है ?

प्रश्न 6-ओपन एजुकेशन रिसोर्स (EOR) है। 

प्रश्न 7-ई -सामग्री है। 

प्रश्न 8- आईसीटी कैसे अधिगम ,शिक्षण और मूल्याङ्कन में सहयोग देता है ? 

प्रश्न 9-आईसीटी सम्बंधित नहीं है। 

प्रश्न 10- अधिगम एवं शिक्षण के लिए आईसीटी क्यों महत्वपूर्ण है ? 


मॉड्यूल 5 के उत्तर देखें 


मॉड्यूल 5  के सभी 10 प्रश्न जो ऊपर दिया गया है उनके उत्तर यहाँ से देखें। साथियों प्रश्नोत्तरी को पूरा करते समय आपको चार चार विकल्प मिलेंगे जिसमे से एक विकल्प का चयन करना है। और विकल्प सही  है केवल उसको यहाँ पर दिया गया है। 

उत्तर 1 -सभी 

उत्तर 2 -ओपनशॉट वीडियो एडिटर गेम्स और एनिमेशन बनाने के लिए फ्री ऑनलाइन प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर है। 

उत्तर 3 - सभी 

उत्तर 4 - कोई भी नहीं 

उत्तर 5 -  सभी 

उत्तर 6 - सभी 

उत्तर 7 - सभी 

उत्तर 8 - सभी 

उत्तर 9 - कल्पना 

उत्तर 10- सभी 


मॉड्यूल 6 के प्रशोत्तरी देखें 


प्रश्न 1- समेकित शिक्षा निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों के विकास में सहायक होती है ?

प्रश्न 2- गणित की विभिन्न अवधारणाएं ,विज्ञान ,सामाजिक अध्ययन और भाषा को समेकित अधिगम के जरिए प्रभावकारी ढंग  से पढ़ाया जा सकता है ;

प्रश्न 3-कला समेकित गतिविधियां इनमें से किस सिद्धांत पर आधारित है 

प्रश्न 4- कला समेकित शिक्षा की गतिविधियों का वीडियो देखने  कौन सी ध्वनियाँ उँगलियों से बनायीं जा सकती है ? 

प्रश्न 5- समेकित का अर्थ है। 

प्रश्न 6-निम्नलिखित में से कौन  सी कला प्रदर्शन कला नहीं है ?

प्रश्न 7-कला रूपों  एकीकरण के माध्यम से ,शिक्षकों द्वारा मूल्याङ्कन नहीं किया जा सकता है। 

प्रश्न 8-विशेष जरूरतों वाले बच्चों (CWSN) को निम्न में से किसके माध्यम से आनंददायी अधिगम में लगाया जा सकता है ?

प्रश्न 9- कला समेकित शिक्षा  से शिक्षक क्या विकसित कर सकेंगे। 

प्रश्न 10- कला समेकित शिक्षा में कला को किस सन्दर्भ में लिया गया है ?


मॉड्यूल 6 के उत्तर देखें 


मॉड्यूल 6  के सभी 10 प्रश्न जो ऊपर दिया गया है उनके उत्तर यहाँ से देखें। साथियों प्रश्नोत्तरी को पूरा करते समय आपको चार चार विकल्प मिलेंगे जिसमे से एक विकल्प का चयन करना है। और विकल्प सही  है केवल उसको यहाँ पर दिया गया है। 

उत्तर 1 - सभी 

उत्तर 2-  सही

उत्तर 3 - अनुभव आधारित अधिगम

उत्तर 4 - बारिश की ध्वनि 

उत्तर 5 - विभिन्न पाठ्यक्रम क्षेत्रों के शिक्षण के साथ कला का संयोजन 

उत्तर 6 - चित्रकला 

उत्तर 7 - गलत 

उत्तर 8 -कला समेकित शिक्षा 

उत्तर 9 - क अनुलाभाव के लिए गतिविधियां 

उत्तर 10- शिक्षण -शास्त्र का एक टूल 

इस प्रकार आप निष्ठा प्रशिक्षण के अंतर्गत मॉड्यूल 4,5 और 6 के प्रश्नोत्तरी (Module 4,5,and 6 Question & Answer) को करते हुए 100 % अंक (10 में 10 नंबर ) प्राप्त कर सकते है। 

आज के आर्टिकल में निष्ठा प्रश्नोत्तरी कैसे पूरा करें -100 % अंक कैसे प्राप्त करें (मॉड्यूल 4,5 और 6) के बारे में बताया गया है साथ ही तीनों  सभी प्रश्नों और उसके संभावित उत्तर बताया गया है। उम्मीद है ये सभी शिक्षकों के लिए बहुत उपयोगी होगी। 

यदि आपको ये लेख उपयोगी लगी हो तो इसे अन्य शिक्षकों में भी जरूर शेयर करें जिससे उन्हें भी इसका लाभ मिल सकते। इसी प्रकार नए नए और लेटेस्ट जानकारी के लिए abdsnews.com पर नियमित विजिट करें। 

सम्बंधित ये आर्टिकल भी पढ़ें 


Post a Comment

0 Comments