HTML/JavaScript

Teacher Recruitment Selection List 2020 . छग नियमित शिक्षक सीधी भर्ती चयन सूचि जारी - Download Selection List

छग नियमित शिक्षक सीधी भर्ती 2020 - चयन सूचि जारी 

लोकशिक्षण संचालनालय रायपुर (DPI) छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए 09.03.2019 को विज्ञापन जारी किया था। जिसके लिए व्यापम द्वारा परीक्षा आयोजित की गयी और उसका परिणाम भी जारी कर दिया गया है। साथ ही पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूचि भी जारी किया जा चूका है। 

आपको बता दें कि छग में लगभग 25 साल बाद नियमित शिक्षकों की भर्ती हो रही है। इसके पहले शिक्षाकर्मी के रूप में भर्ती किया जाता रहा है , जिन्हे अब शिक्षा विभाग में संविलियन कर दिया गया है। 

अब प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों के नियमित पदों पर ही भर्ती की जाएगी। इसी क्रम में वर्तमान में 14580 नियमित शिक्षकों की भर्ती की जा  रही है। 

आज के लेख में आपको शिक्षकों की सीधी भर्ती का चयन सूचि के बारे में जानकरी देंगे और साथ में  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये चयन लिस्ट के  बताएँगे। आप इस पोस्ट के माध्यम से अब तक जारी सभी लिस्ट डाउनलोड कर सकते है। 

14580 पदों पर सीधी भर्ती 

छग के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों  के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक ,पूर्व माध्यमिक ,हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में विभिन्न विषय शिक्षकों की  भर्ती जा रही है।

शिक्षकों की ये सभी पद  नियमित (Reguler) है।लोकशिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा शिक्षकों के विभिन्न वर्गों के कुल 14580 पदों पर भर्ती किया जा  रहा है।जिन पदों पर नियुक्ति होगी उनका विवरण इस प्रकार है -

  • सहायक शिक्षक 
  • व्यायाम शिक्षक 
  • सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला 
  • शिक्षक विभिन्न संकाय 
  • व्याख्याता विभिन्न संकाय                      
प्रावधिक चयन सूचि जारी 

लोकशिक्षण संचालनालय रायपुर (DPI) द्वारा सीधी भर्ती की प्रावधिक सूचि जारी किया गया है। इस सूचि में अभी अंग्रेजी विषय के व्याख्याता की सूचि है ,जिसमे ई और टी संवर्ग दोनों की प्रावधिक सूचि है। 

जारी किये गए प्रावधिक सूचि के बारे में स्पष्ट किया गया है कि ये सूचि व्यापम द्वारा जारी किये गए मेरिट लिस्ट के अनुसार ही है। सूचि को आप नीचे दिए गए लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है। 

चयन सूचि डाउनलोड करें 


व्याख्याता अंग्रेजी (टी संवर्ग)  Download                                                                       





मूल अभिलेखों का सत्यापन 

व्याख्याता पद पर सीधी भर्ती हेतु जारी प्रावधिक चयन सूचि में शामिल अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का सत्यापन तिथिवार निर्धरित की गयी है। 

अंग्रेजी विषय के चयनित अभर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन दिनांक 22.10.2020 से 27.10.2020 तक किया जायेगा। इनकी सूचि रोलनंबर के साथ जारी किया गया है। सूचि का लिंक नीचे दिया गया है ,यहाँ से डाउनलोड कर सकते है। 


प्रावधिक सूचि में चयनित अभ्यर्थियों के डाकुमेंट का वेरिफिकेशन सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा  किया जाएगा ,जिसकी सुचना अलग से दी जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को पुलिस वेरिफिकेशन फार्म भी भरना होगा। 

पुलिस वेरिफिकेशन फार्म का प्रारूप आप नीचे दिए गए  लिंक से डाउनलोड कर सकते है। इस फार्म में सभी आवश्यक जानकारी भरकर जमा करना होगा। 


आज के आर्टिकल में छग स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नियमित शिक्षक  भर्ती से सम्बंधित ,लोकशिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी किये गए प्रावधिक सूचि (Teacher Recruitment Selection List 2020) की जानकारी दिया गया है। 

DPI से जारी होने वाले सभी सूचि सबसे पहले पाने के लिए abdsnews.com पर नियमित विजिट करें।                  

Post a Comment

0 Comments