HTML/JavaScript

निष्ठा ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण - मॉड्यूल की पूरी सूचि | यहाँ देखें कौन सा मॉड्यूल कब करें | NISHTHA Online Teacher Training Module List

 NISHTHA (निष्ठा) शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी देखें 

नमस्कार साथियों - जैसे की आपको मालूम होगा 26.10.2020 से निष्ठा ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण का नया बैच शुरू होने वाला था वह अब 2 नवंबर 2020 से शुरू हुआ है । ये कोर्स 30  जनवरी 2021 तक चलेगी। इसमें कुल 18 मॉड्यूल है जिसकी पूरी सूचि आप इस आर्टिकल के माध्यम से देख सकते है। 


आज के आर्टिकल में हम शिक्षकों की ऑनलाइन प्रशिक्षण - दीक्षा एप से निष्ठा ऑनलाइन ट्रेनिंग के सभी पाठ्यक्रम मॉड्यूल के बारे में जानकारी साझा करेंगे। यहाँ आपको बताएँगे कि कौन से मॉड्यूल को कब तक करना होगा। तो दोस्तों इस आर्टिकल में बताये गए जानकारी को पूरा जरुर  पढ़ें।

प्रशिक्षण के लिए शिक्षक पंजीयन - Registration 

निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण शामिल लिए शिक्षकों को अपना पंजीयन करना अनिवार्य है तभी ऑनलाइन प्रशिक्षण में शमिल हो सकते है। यदि आपने अभी तक पंजीयन नहीं किया है तो आज ही कर लें। 

पंजीयन की पूरी जानकारी हमने पिछले आर्टिकल में बताया है ,जिसका लिंक नीचे दिया गया है। इस लिंक में टैप करके आप आसानी  रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 

ऑनलाइन निष्ठा प्रशिक्षण समय सारणी और मॉड्यूल 

शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रेनिंग जो कि दीक्षा एप के माध्यम से होना है इसे निष्ठा (NISHTHA) नाम दिया गया है। इसमें कुल 18 मॉड्यूल निर्धारित किये गए है। जो लगभग तीन  महीने तक चलेगी (2 नवंबर  2020  से 30  जनवरी 2021) . 

पाठ्यक्रम की अवधि और उसका विवरण नीचे दिया गया है ,जिसमे बताया गया है कि कितने अवधि में कौन कौन से मॉड्यूल को पूरा करना है। निष्ठा प्रशिक्षण को कुल छः चरणों में पूरा करना है।  

 02 नवंबर से 16 नवंबर 2020 (3 Module ) 

छग में शिक्षकों का प्रशिक्षण 26 अक्टूबर 2020 से शुरूहोने वाला था जो अब 2 नवंबर से शुरूहो रहा है । ये प्रशिक्षण का प्रथम चरण है जो आठ दिनों तक चलेगी  .इसमें कुल 3 पाठ्यक्रम (मॉड्यूल ) को शमिल किया गया है। इस चरण में प्रारम्भ के 3 मॉड्यूल को पूरा   करना है (मॉड्यूल -1,2,3 )


मॉड्यूल 1 - पाठ्यचर्या और  समावेशी शिक्षा 

मॉड्यूल 2 -स्वस्थ विद्यालयी परिवेश निर्मित करने के लिए व्यक्तिगत -सामाजिक योग्यता विकसित करना  

मॉड्यूल 3 - विद्यालय में स्वास्थ्य और कल्याण 

17  नवंबर से 30  नवंबर 2020 (3 Module )


यह प्रशिक्षण का दुसरा चरण है जो 15 दिनों तक चलेगी ,इस चरण में भी शिक्षकों को तीन पाठ्यक्रम /मॉड्यूल को पूरा करना है। इस चरण में मॉड्यूल - 4,5,6, करना है। 

मॉड्यूल 4 - शिक्षण सीखने की प्रक्रिया में लिंग को एकीकृत करना 

मॉड्यूल 5- शिक्षण अधिगम और मूल्याङ्कन में आई.सी.टी. का समन्वय 

मॉड्यूल 6 -कला समेकित शिक्षा 

दिसंबर से 15  दिसंबर 2020 (3 Module )


यह प्रशिक्षण का तीसरा चरण है जो 15  दिनों तक चलेगी ,इस चरण में भी शिक्षकों को तीन पाठ्यक्रम /मॉड्यूल को पूरा करना है।  इस चरण में मॉड्यूल - 7,8,9, करना है। 

मॉड्यूल 7 - स्कूल आधारित मूल्याङ्कन 

मॉड्यूल 8 - पर्यावरण अध्ययन (प्राथमिक चरण ) का शैक्षणिक 

मॉड्यूल 9- गणित का शिक्षा शास्त्र 

16 दिसंबर से 31  दिसंबर 2020 (3 Module )


यह प्रशिक्षण का चौथा  चरण है जो 14  दिनों तक चलेगी ,इस चरण में भी शिक्षकों को तीन पाठ्यक्रम /मॉड्यूल को पूरा करना है।  इस चरण में मॉड्यूल - 10,11,12, करना है। 

मॉड्यूल 10- सामाजिक विज्ञान (उच्च प्राथमिक चरण ) का शिक्षा शास्त्र 

मॉड्यूल 11- भाषाओं का शिक्षण 

मॉड्यूल 12-विज्ञान का शिक्षा शास्त्र (उच्च ) प्राथमिक  चरण 

01 जनवरी से 15   जनवरी  2021 (3 Module )


यह प्रशिक्षण का पांचवां  चरण है जो 15 दिनों तक चलेगी ,इस चरण में भी शिक्षकों को तीन पाठ्यक्रम /मॉड्यूल को पूरा करना है।  इस चरण में मॉड्यूल - 13,14,15, करना है। 

मॉड्यूल 13- स्कूल नेतृत्व : अवधारणा  अनुप्रयोग 

मॉड्यूल 14- स्कूली शिक्षा में पहल 

मॉड्यूल 15- प्री -स्कूल शिक्षा 

16 जनवरी से 30  जनवरी 2021 (3 Module )


यह प्रशिक्षण का छठवां  चरण है जो 15 दिनों तक चलेगी ,इस चरण में भी शिक्षकों को तीन पाठ्यक्रम /मॉड्यूल को पूरा करना है।  इस चरण में मॉड्यूल - 16,17,18, करना है। 

मॉड्यूल 16- पूर्व व्यवसायिक शिक्षा 

मॉड्यूल 17- कोविड  -19 परिदृश्य : स्कूली शिक्षा में चुनौतियों का 

मॉड्यूल 18- अधिकार, बाल यौन शोषण (सीएसए ) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO ) अधिनियम ,2012 

इस प्रकार निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण को कुल छः चरणों में पूरा करना है। प्रशिक्षण  में कुल 18 मॉड्यूल शामिल किया गया है जिसे लगभग 3 महीने में किया जायेगा। सभी मॉड्यूल करने पर ही शिक्षकों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) जारी किया जायेगा। 

आज के  आर्टिकल में निष्ठा ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण -मॉड्यूल की पूरी जानकारी (NISHTHA Online Teacher Training Module List ) बताया गया है। साथ ही आपको इसमें बताया गया है कि कौन से मॉड्यूल को कितने दिनों में और कब तक करना है। उम्मीद करते है ये लेख शिक्षकों के लिए उपयोगी होगी। यदि आपको ये लेख अच्छी लगी हो तो अन्य ग्रुप में जरूर शेयर करें। 

आप नीचे दिए लिंक से व्हाट्सप्प ग्रुप में भी शामिल हो सकते है। 

Join Whatsapp Group 

निष्ठा ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण से सम्बंधित आगे की सभी जानकारी की लेटेस्ट अपडेट के लिए abdsnews.com में नियमित विजिट कीजिये। किसी प्रकार का कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें आपकी पूरी सहायता की जाएगी। 

ये महत्वपूर्ण आर्टिकल भी पढ़ें 

Post a Comment

13 Comments

  1. प्रशिक्षण बहुत उपयोगी है। इस तरह का प्रशिक्षण शिक्षकों मे एक उर्जा एवं सीखने सीखाने मे मददगार साबित होंगे।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी बिलकुल सर निष्ठा प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए बहुत उपयोगी है .

      Delete
  2. Missing pdf dikha raha h.
    Pdf nhi khul raha h

    ReplyDelete
    Replies
    1. खुल जाएगा सर फिर से प्रयास कीजिये .

      Delete
  3. मेरा माड्यूल 2 और 3 पुरा हो गया है लेकिन माड्यूल 1 छुट गया । कृपया इस समस्या का हल बताए

    ReplyDelete
    Replies
    1. निर्धारित समय निकल जाने के बाद किसी भी माड्यूल को नहीं कर सकते है ,कृपया निर्धारित समय में ही अपना माड्यूल पूरा करें .

      Delete
  4. मॉड्यूल 6 और 7 के सर्टिफिकेट नहीं आये है

    ReplyDelete
    Replies
    1. जगदीश जी ,माड्यूल पूरा करने के बाद कम से कम 24 घंटे और अधिकतम 7 दिन लग सकते है सर्टिफिकेट जरी होने में ,कभी कभी जल्दी भी आ जाता है . अब तक आ गया होगा .

      Delete
  5. Moudul 6 का certificat नहीं आया है

    ReplyDelete
    Replies
    1. आ जायेगा सर ,,कभी कभी कुछ समय लग जाता है .

      Delete
  6. Q.1 यदि प्रश्नोत्तरी में कम अंक मिलता है तो क्या होगा ?
    Q.2 यदि कोई मॉड्यूल छूट गया तो क्या होगा ?

    ReplyDelete
  7. दीक्षा प्रशिक्षण कोर्स13,14,15का लिंक भेजने की कृपा करें।धन्यवाद।

    ReplyDelete
  8. Sir mera module 8 aur 9 ka certificate nahi says hai mera module pura ho gaya tha lekin phir ongoing dikhane laga main kya karu

    ReplyDelete