HTML/JavaScript

CG Lockdown Breaking : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन - देखें कौन से जिले में कब तक रहेगा लॉकडाउन - रायपुर ,बिलासपुर ,धमतरी ,मुंगेली,सरगुजा Lockdown

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन अपडेट-(Lockdown Update In Chhattisgarh) 

कोरोना महामारी का संक्रमण अब  और अधिक तेजी से फैलने लगा है ,छत्तीसगढ़ की बात करें तो अब तक यहाँ कोरोना के मरीजों की संख्या 80 हजार से अधिक हो चुकी है। वहीँ देश में कोरोना के कुल केश 53 लाख से भी अधिक ही गई है। 

कोरोना संक्रमण के इस बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर छग के कई जिलों में लॉक डाउन होने वाला है ,वहीँ कई जिले लॉक डाउन हो चुके है। लॉक डाउन  अवधि एक हफ्ते की रखी जा रही है ,हालाँकि इसे स्थिति अनुसार और आगे बढ़ाया जा सकता है। 

राजधानी रायपुर में लॉकडाउन -आदेश जारी 

छग की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रदेश में सबसे अधिक है ,और पिछले कुछ दिनों में यहाँ कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से  फैली है। अकेले रायपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 26 हजार से अधिक हो चुकी है। 

कोरोना के इस  संक्रमण को रोकने के लिए और संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए रायपुर कलेक्टर ने लॉक डाउन आदेश जारी कर दिया है ,जो 21 सितम्बर से 28 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। 

रायपुर लॉकडाउन आदेश डाउनलोड करें

लॉक डाउन अवधि में प्रतिबंधित और चालु सेवाएं 

रायपुर कलेक्टर द्वारा जारी किये गए लॉक डाउन आदेश काफी सख्त है ,देखिये क्या क्या प्रतिबन्ध किया गया है। और कौन कौन से सेवाओं में छूट दिया गया है ,देखें -

  • रायपुर जिले में लॉक डाउन दिनांक 21 सितंबर रात 9.00 बजे से 28 सितंबर रात्रि 12.00 बजे तक प्रभावी रहेगा। 
  • लॉक डाउन में रायपुर जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेगी। 
  • लॉक डाउन के दौरान मेडिकल सुविधाएँ निर्धारित समय तक संचालित रहेंगे। 
  • शासकीय वाहनों के और शासकीय कार्य में लगे वाहनों ,एमरजेंसी से सम्बंधित निजी वाहन के अतिरिक्त किसी भी अन्य वाहनों को पेट्रोल नहीं दिया जायेगा। 
  • लॉक डाउन अवधि में जिले के अंतर्गत संचालित सभी शराब दुकाने बंद रहेंगी। 
  • जिले से बाहर जाने के लिए ई -पास अनिवार्य किया गया है। 
  • अन्य प्रतिबंधित और संचालित सेवाओं  को जानने लिए कलेक्टर का आदेश डाउनलोड करें। 
मुंगेली जिले में लॉक डाउन (Mungeli Lockdown)

मुंगेली जिले में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।यहां कोरोना संक्रमितों  की संख्या लगभग 1000 हो गयी है।  इस कारण यहां लॉक डाउन 17 सितंबर से 23 सितंबर तक किया गया है। लॉक डाउन जिले सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा। 

लॉक डाउन अवधि में अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। सभी नागरिकों से अपील  किया गया है कि लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करें। 

धमतरी में 10 दिन का लॉक डाउन 

धमतरी में भी लॉक डाउन का आदेश जारी कर दिया गया है। धमतरी कलेक्टर कलेक्टर ने लॉक डाउन आदेश जारी कर दिया है उनके अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों को कन्टेंटमेंट  जायेगा। 

धमतरी जिले में 22 सितम्बर से 10 दिनों का लॉक डाउन रहेगा ,इस दौरान जरुरी सेवाओं को छोड़कर सभी कार्य प्रतिबंधित रहेंगे। लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी कर दिए गए है। 

आने वाले दिनों में और भी कई जिले में लॉक डाउन किया जायेगा। आप यहाँ से लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते है। 

सरगुजा लॉकडाउन आदेश जारी 

सरगुजा जिला जो  कि बस्तर संभाग  अंतर्गत  है ,जिसका जिला मुख्यालय अंबिकापुर है ,यहाँ भी लॉक डाउन आदेश जारी  है कर दिया गया है। सरगुजा  1681 संक्रमितों की पहचान हो  चुकी है। 

सरगुजा  जिले में लॉक डाउन 21 सितंबर की रात 9.00 बजे से 24 सितंबर की रात्रि 12.00 बजे तक रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं नियमानुसार निर्धारित समय में संचालित होती रहेगी। 

सरगुजा जिले का लॉक डाउन  अंबिकापुर से निगम क्षेत्र में प्रभावी होगा, जिससे  संपूर्ण निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के नियम इस बार पहले की तुलना में बहुत ज्यादा सख्त   बनाये गये हैं। 

निर्देश के मुताबिक मेडिकल शॉप खुलेंगेलेकिन ज्यादातर संचालकों को होम डिलिवरी पर जोर देने को कहा गया है। 

दूध सुबह शाम दो-दो घंटे के लिए वितरित करने की छूट रहेगी। सुबह बजे से बजे तक और शाम में बजे से बजे तक। उसी तरह पेट शाप व एक्वेरियम के लिए सुबह बजे से बजे तक और शाम में बजे से 6.30 बजे तक खोला जा सकेगा।

बिलासपुर में लॉकडाउन (Bilaspur Lockdown )

बिलासपुर जिले में भी कोरोना  संक्रमण  बहुत तेजी से फ़ैल रहा है।यहां कोरोना संक्रमितों  की संख्या लगभग 6000 है। बिलासपुर जिले के कलेक्टर ने भी Lockdown आदेश जारी कर दिया है। 

बिलासपुर जिले में  22  सितम्बर से  एक हफ्ते के लिए पूर्णतः लॉक डाउन प्रभावशील रहेगा । 

जिले में लॉक डाउन के दौरान क्या क्या प्रतिबन्ध रहेंगे और किन सेवाओं में छूट मिलेगी ,जांनने के लिए आदेश डाउनलोड करें । आप यहां से लॉक डाउन आदेश डाउनलोड  कर सकते है।  
Download Bilaspur Lockdown Order 

Post a Comment

2 Comments

  1. पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ लॉक डाउन होनी चाहिए टुकड़ो में रोकना सम्भव नही है

    ReplyDelete
    Replies
    1. एक साथ पुरे राज्य में लॉक डाउन करना सही रहेगा ,,,,,तभी कोरोना संक्रमण का चैन टूट सकता है .

      Delete