HTML/JavaScript

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों ने किया सामूहिक उपवास प्रदेश के विभिन्न संगठनों ने दिया राष्ट्रीय मोर्चे को समर्थन ,,,FAST 4 OPS

 पेंशन बहाली मंच(OPS) ने उपवास करके माँगी  पुरानी पेंशन

आज राष्ट्रीय  पुरानी  पेंशन (OPS) बहाली  संयुक्त  मोर्चा   के  आह्वान  पर  प्रदेश के लगभग 3.5 लाख  शिक्षक,  कर्मचारी  व  अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक दिवसीय उपवास  कर सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए आग्रह किया। 
FAST4OPS
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक  वीरेंद्र दुबे ने बताया  कि  वर्तमान  में  सरकारी  कर्मचारियों  व  शिक्षकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है,2004 से पुरानी पेंशन को खत्म करके नई  पेंशन स्कीम को सरकारी कर्मचारियों पर थोप दिया गया है। 
OPS
नयी पैंशन स्किम से  कर्मचारियों को काफी नुकसान हो रहा है..आज पारिवारिक उपवास कर के हमने शासन से अपील की है कि  पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल किया जाए।
छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश मे  सरकारी कर्मचारी विभिन्न माध्यमों से शासन तक अपना संदेश लगातार पहुंचा रहे है। 
OPS
कौरोना जैसी वैश्विक  महामारी  के चलते सड़क की लड़ाई न लड़कर शासन को सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध जता रहे है, आज भी ट्वीटर में #fast4ops ने दोपहर 3 बजे से ट्रेंड करना  प्रारंभ कर दिया था। 
पूरे देश मे पुरानी पेंशन बहाली के इस अभियान को पूरे देश मे समर्थन मिल रहा है।
FAST4OPS
 संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय सह संयोजक धर्मेश शर्मा एवं चंद्रशेखर तिवारी ने  मान. मुख्यमंत्री  व  मान. प्रधानमंत्री   से अपील किये है कि जल्द से जल्द   पुरानी  पेंशन योजना को पुनः  बहाल  करें । 
FAST4OPS
आज  छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में   कर्मचारी  व  शिक्षक बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा ले रहें है ।
पूरे देश मे राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी रावत एवं छत्तीसगढ़ में वीरेंद्र दुबे एवं संजय शर्मा प्रांतीय संयोजक के नेतृत्व में पारिवारिक उपवास का कार्यक्रम सफल हुआ, प्रदेश के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों  का संगठन ने आभार व्यक्त किया।
FAST4OPS
वीरेंद्र दुबे प्रदेश संयोजकराष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा  छत्तीसगढ़

Post a Comment

0 Comments