HTML/JavaScript

वेतन अपडेट : DDO Treasury Bill Check Online | ट्रेजरी में जनवरी 2022 का वेतन जमा हुआ कि नहीं -2 मिनट में पता करें , मोबाइल से

वेतन की जानकारी - Treasury Bill Status 

शासकीय कर्मचारियों के वेतन की जानकारी छग ई-कोष पोर्टल (cg e-kosh) में अपडेट किया जाता है ,जो प्रत्येक माह के 20 से 25 तारीख तक अपलोड कर दिया जाता है। लेकिन दिसम्बर 2021 का वेतन इस बार सहायक शिक्षकों के आन्दोलन  होने के कारण सहायक शिक्षकों  का वेतन जनरेट नहीं हो पाया है। 

जनवरी 2022 का वेतन खाते में जमा हो गया है ,इसे आप आसानी से चेक कर सकते है।  सभी DDO अपने लॉगिन से वेतन जमा कर दिए है। राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारी का वेतन ekosh online पोर्टल में सम्बंधित DDO द्वारा जमा  किया जाता है। 

आज के आर्टिकल में आपको शासकीय कर्मचारियों (शिक्षक,क्लर्क ,भृत्य ,अन्य ) के प्रतिमाह जमा होने वाले वेतन के बारे में बताएँगे। आपको यहाँ बताएँगे कि आप प्रतिमाह अपने DDO से वेतन कब जमा हुआ है ,इसके बारे में जान सकते है। 











ट्रेजरी में इस माह का वेतन जमा हुआ है या नहीं ये आप बहुत आसानी से पता कर सकते है ,अपने मोबाइल से - ये आप कैसे पता करेंगे इसके बारे में बताने के पहले कुछ महत्वपूर्ण शब्दावली के बारे में भी आपको जरूर जानना चाहिए। 

तो चलिए फ्रेंड्स आपको e-kosh  और treasury से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में भी बताते है। 

DDO और DDO Code क्या है ? 

आपने DDO (डीडीओ) के बारे में जरूर सूना  होगा ये एक ऐसे शब्दावली है जो सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  DDO का पूरा नाम (Full Form ) DRAWING AND DISBURSING OFFICER है। 

DDO Code - यह एक यूनिक कोड है ,जो सभी DDO को जारी किया गया है। इसी DDO Code  आधार पर आप छग के किसी भी जिले का ट्रेजरी बिल पता कर सकते है। 

ट्रेजरी बिल चेक करें (Check Treasury Stetus) 

यदि आप जानना चाहते है कि आपके ब्लॉक में कौन से DDO का वेतन ट्रेजरी में जमा हुआ है और कौन सा नहीं तो आप बहुत आसानी से नीचे बताये गए स्टेप की सहायता से पता कर सकते है। तो चलिए फ्रेंड्स आपको बताते है। 

स्टेप -1  सबसे पहले आपको संचालनालय कोष एवं लेखा की आधिकारिक  वेबसाइट में जाना होगा। जिसका लिंक नीचे दिया गया है। इसमें टैप करके आप सीधे e-kosh online के मुख्य पेज में पहुँच जायेंगे। 

ई-कोष का डायरेक्ट लिंक ये है 

ekoshonline.cg.nic.in 

स्टेप -2 अब आपको ekoshonline के मुख्य पेज में Online Reports वाले भाग में Bill Status पर टैप करना है। जैसे कि चित्र में दिखाया गया है। 

स्टेप -3 जैसे ही आप Bill Status पर टैप करेंगे ,आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने जिला और DDO Code का चयन करके नीचे View बटन पर टैप करना है। 







जैसे ही ऊपर बताये अनुसार विकल्पों का चयन करेंगे ,आपके द्वारा चयन किये गए DDO का बिल स्क्रीन में दिखाई देगा। 

यहाँ आपको बैंक का बिल यूनिट भी पता होना जरुरी है कि आपका वेतन कौन से बिल यूनिट में जमा होता है। इसके लिए आप अपने DDO के आपरेटर से बिल यूनिट नंबर पता कर सकते है। 

उदहारण के लिए आप ये स्क्रीन शॉट देख सकते है .





यहाँ पर जनवरी 2022  के  वेतन बिल के बारे में बताया गया है। ट्रेजरी बिल में आपको पता चलेगा की - वेतन कब जमा किया गया है ,बिल पास कब हुआ ,कितना अमाउंट कौन से बिल यूनिट में जमा हुआ ,और ट्रेजरी में बिल पास हुआ है या नहीं ये सभी जानकरियां प्राप्त हो  जाएगी। 

आज के  लेख में DDO Treasury Bill Check Online | ट्रेजरी में वेतन जमा हुआ कि नहीं -इसकी पूरी जानकारी बताया गया है। उम्मीद करते है ये लेख आपके लिए उपयोगी जरूर होगी। इसे अन्य लोगों में भी शेयर करें।                          

Post a Comment

4 Comments

  1. ekosh me PW foget hone ke baad reset krene per msg resistered m.n. me bhej diya bolta pr msg n aata isse login me dikkat ho rahi h plz help....

    ReplyDelete
    Replies
    1. ekosh me password reset karne ka viklp abhi off kar diya gaya sir .yadi aap password reset karna chahte hai to sambandhit treasury login se ho payega . aap apne treasury office me contact kar sakte hai .

      Delete
  2. Replies
    1. Treasury login se password change ho payega sir .

      Delete