HTML/JavaScript

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया सन्यास। MS DHONI Announce Retairs From International Cricket

महेंद्र सिंह धोनी (माही ) ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एम् एस धोनी ने शनिवार को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले एक साल से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। 


महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में है ,साथ ही क्रिकेट में उनका प्रदर्शन भी अद्वितीय रहा है। उनके सन्यास से क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया है। 

सोशल मीडिया पर दिया सन्यास की जानकरी 

पूर्व विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सन्यास की जानकरी सोशल मीडिया के माध्यम से दिया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग  साइट इंस्टाग्राम में सन्यास की घोषणा की है। ,,,उन्होंने लिखा है -
आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद , आज शाम 7:29 बजे के बाद मुझे रिटायर समझा जाय। 
 धोनी का वनडे और टेस्ट  कैरियर 

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने वनडे मैचों में पांचवे से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10773 राण बनाये। जबकि टेस्ट क्रिकेट में 38.09 की औसत से 4876 राण बनायें है। 

धोनी ने बतौर कप्तान भारत को 27 से ज्यादा जीत दिलाई है अपने क्रिकेट कैरियर के आखिरी चरणों में ख़राब फार्म से जूझते रहे ,जिससे उनके भविष्य को लेकर कई प्रकार के अटकलें लगाई जाती रहीं। 

MS DHONI का आखिरी मैच 

एम एस धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच विश्वकप के दौरान खेला था। उनका आखिरी मैच विश्वकप का सेमीफाइनल मैच था जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। 

धोनी के कई खासियत है जिनमे से एक है -विकेट के बीच तेज दौड़ लगाना ,धोनी इसके लिए काफी मशहूर रहे। रांची का ये राजकुमार क्रिकेट के इतिहास में महान खिलाडियों में अपना नाम दर्ज करा लिए है। 

भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 350 वनडे ,90 टेस्ट और 98 T 20 मैच खेले है। 

2004 में की थी अपने कैरियर की शुरुआत 

धोनी ने अपने अंतराष्ट्रीय वनडे कैरियर की शुरुआत सन 2004 में की थी। आपको बता दें कि इस समय भारतीय टीम में कई विकेट कीपर आ रहे थे ,और एक सफल विकेट कीपर की आवश्यता थी ,जो धोनी के रूप में मिला। 

माही ने भारतीय टीम में शानदार 15 वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होने अपने पांचवे अंतराष्टीय मैच में पाकिस्तान के खिलाफ विशाखपट्नम में 148 रन की शानदार पारी खेले थे। ये मैच 5 अप्रैल 2005 को खेला गया था। 

इस शानदार पारी के बाद धोने का कैरियर बुलंदियों को छूने लगा ,और एक अच्छे और मैच विनर बैट्समैन के रूप में उनका पहचान बन गया। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेलकर अपनी पहचान और मजबूत कर लिया। 

अब महेंद्र सिंह धोनी की तुलना कई बड़े दिग्गज खिलाडी से होने लगी जिसमे एक ऑस्ट्रेलिया के विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट भी था। 

इस प्रकार धोने ने अपने क्रिकेट कैरियर में कई बड़े मुकाम भी हासिल किये और लोगों के दिल में जगह बना लिया। और आज 15 अगस्त 2020 को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिए। 

Post a Comment

2 Comments