HTML/JavaScript

छत्तीसगढ़ में 70 नए विकासखंड का गठन ,,,,देखिये आपके जिले में कितने नए विकासखंड बनेंगे

छत्तीसगढ़ में 70  नए विकासखंडों को मंजूरी 

छत्तीसगढ़ में 70 नए विकासखंड बनाने के लिए एक साल पहले प्रस्ताव भेजा गया था ,लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से नए ब्लाकों की घोषणा नहीं हो पायी थी। लेकिन अब राष्ट्रपति ने छग के 70 नए ब्लॉक बनाने को मंजूरी दे दी है।


नए ब्लॉकों की पूरी सूचि आपको जिलेवार नीचे दिया गया है। प्राप्त जानकरी के अनुसार नए विकासखंडों की घोषणा 15 अगस्त के दिन छग के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा किया जायेगा। 

नए विकासखंड बनने से लोगों को बहुत  राहत मिलेगी  क्योंकि  वर्तमान में विकासखंड की दुरी ज्यादा होने पर  छोटे छोटे काम के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। जैसे -रतनपुर के लोगों को छोटे छोटे कामों के लिए कोटा जाना पड़ता है ,चूँकि अब नए विकासखंड  रतनपुर भी शामिल है ,जिससे यहाँ के लोगों को राहत मिलेगी।  

छग के 70 नए विकासखंड की सूचि देखें 

रायपुर जिला - चंदखुरी, खरोरा, नयापारा 

बलौदाबाजार-भाटापारा - सुहेला, लवन, सोनाखान, सरसींवा 

गरियाबंद जिला - अमलीपदर 

महासमुंद जिला - पटेवा, सांकरा, कोमाखान, भंवरपुर, छुहीपाली 

धमतरी जिला - भखारा , कुकरेल, बेलरगांव 

दुर्ग जिला - अहिवारा, जामगांव (आर) 

बालोद जिला - अर्जुंदा, देवरी 

बेमेतरा जिला - नांदघाट, संबलपुर, थानखम्हरिया 

राजनांदगांव जिला - गंडई, मुढ़ीपार, घुमका, कुमर्दा, लालबहादुर नगर 

कबीरधाम जिला - रेंगाखार कला, रामपुर (ठाठापुर), कुंडा 

बस्तर जिला - भानपुरी, करपावंड 

कोंडागांव जिला - धनोरा, मर्दापाल 

नारायणपुर जिला - छोटे डोंगर, कोहकामेटा 

कांकेर जिला - पखांजूर, आमाबेड़ा 

दंतेवाड़ा जिला - बड़े बचेली, बारसुर 

सुकमा जिला - दोरनापाल, जगरगुंडा, तोंगपाल, गंगालुर, कुटरू 

बिलासपुर जिला - रतनपुर, सीपत, सकरी, बेलगहना 

मुंगेली जिला - जरहागांव, डिंडौरी 

जांजगीर- चांपा -  हसौद, जांजगीर 

कोरबा  - बरपाली, पसान, हरदीबाजार 

रायगढ़  - कोतरा, उलखर- कोसीर, सरिया, कापू 

बलरामपुर  - रामानुजगंज- चांदो, रामानुजगंज, रघुनाथनगर 

सूरजपुर - लटोरी, सलका 

कोरिया  - कोटाडोल 

सरगुजा  - दरिमा, धौरपुर 

जशपुर - सन्ना, कोतबा-बागबहार शामिल हैं। 

Post a Comment

0 Comments