HTML/JavaScript

Unlock 4.0 : स्कूल ,कॉलेज 30 सितम्बर तक रहेंगे बंद ,,,,,,,,,,अनलॉक 4.0 में क्या खुलेंगे क्या बंद रहेंगे ,,यहाँ देखें

Unlock 4 .0 Live Update (अनलॉक 4  की जानकरी देखें )

देश में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के कारण केंद्र सरकार ने पुरे देश भर में चार चरणों में लॉक डाउन लगाया था ,और अभी भी कई प्रदेशों में लोक डाउन प्रभावी है। 

अब लॉक डाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो  गयी है। अनलॉक 3.0  की समय सीमा 31 अगस्त  को समाप्त हो रही है। इसी के साथ अनलॉक 4.0 की शुरुआत 1 सितंबर  2020 से  हो रही है ,इसके लिए केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दिया है।


अनलॉक 4.0 में पहले की अपेक्षा अधिक गतिविधियों को अनुमति दी गयी है। साथ ही नाईट कर्फ्यू को हटाया जा रहा है।  अनलॉक 4  में बहुत से प्रतिबन्ध हटा दिया गया है। 

स्कूल ,कॉलेज  अभी रहेंगे बंद 

केंद्र से जारी गाइडलाइन में पहले की अपेक्षा अधिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है लेकिन स्कूल ,कालेज और कोचिंग संस्थान को अभी खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। ये संस्थाएं 30  सितंबर तक बंद रहेंगे। 

  • ये वीडियो जरूर देखें 



अनलॉक 4. 0 में क्या खुलेगा क्या क्या बंद रहेगा उसकी पूरी सूचि आपको नीचे उपलब्ध कराया जा रहा है ,इसमें आप अनलॉक 4  की पूरी लिस्ट देख सकते है। 

अनलॉक 4  में ये बंद रहेंगे 

स्कूल ,कॉलेज और कोचिंग संस्थाएं ,मेट्रो रेल सेवाएं ,सिनेमाघर ,बार  बंद रहेंगे। राजनितिक और धार्मिक समागम पर भी रोक जारी रहेगी। स्वीमिंग पुल ,मनोरंजन पार्क ,खेल ,मनोरंजन ,अकादमिक धार्मिक और सामाजिक समारोह पर भी 30  सितंबर  तक प्रतिबन्ध रहेगा। 

कन्टेंटमेंट जॉन में पाबन्दी जारी रहेगी ,साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालना अनिवार्य किया गया है ,बाहर जाने पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा।बार बार हाथ धोना और सेनेटाइजर का उपयोग भी करने की सलाह दी गयी है। 
7  सितंबर से कुछ पाबन्दी और हटा लिए जायेंगे ,इसमें जिम और योग शालाएं शामिल है। इसके साथ ही  20 सितंबर को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कुछ राज्यों में स्कूल खोले जाने की सम्भावना है । 

ध्यान रखने योग्य बातें 

दोस्तों आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि अनलॉक का ये मतलब नहीं है कि पहले कि तरह कहीं भी आना जाना करने लगे ,,यदि बहुत जरुरी हो तो ही आप बाहर आना जाना करें ,अन्यथा अपने घर में ही रहें। 

अनलॉक 4  में बहुत से पाबन्दी हटा दी गयी है ,लेकिन याद रखिये ख़तरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि अभी वर्तमान में पहले से कई गुना ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे है। इसलिए सावधानी जरूर रखें। 

ये भी पढ़ें 

Post a Comment

0 Comments