HTML/JavaScript

सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन मिलता रहेगा ,,,,,,,इस जिले में मिल रहा है क्रमोन्नति वेतन,,,,Sahayak Shikshak Kramonnati Vetan



क्रमोन्नति वेतन की जानकरी देखें - Kramonnati Detail Here 



शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन मिलने का प्रावधान एक ही पद में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर है। चाहे वह शिक्षक किसी भी वर्ग का हो अर्थात - सहायक शिक्षक ,शिक्षक या व्याख्याता ,,,इनमे से किसी भी एक ही पद में 10 वर्ष पूर्ण करने पर उन्हें उच्च स्तरीय वेतन या क्रमोन्नत वेतन प्राप्त करने का नियम है। 

आज के इस लेख में आपको सहायक शिक्षकों के क्रमोन्नति वेतन के सम्बन्ध मे जानकरी बताएँगे ,साथ ही आपको ये भी बताएँगे कि कौन से जिले में सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन मिल रहा है ,और ये वेतनमान मिलता रहेगा।


सहायक शिक्षकों को मिलने वाले क्रमोन्नति वेतन की जानकरी बताने के पहले आपको क्रमोन्नति वेतन की सामान्य जानकरी भी जरूर जानना चाहिए ,तो चलिए दोस्तों  क्रमोन्नति वेतन के बारे में जानते है। 

क्या है क्रमोन्नति वेतन - Kramonnati Vetan 

क्रमोन्नति वेतन सरकारी कर्मचारियों के लिए लागु किया जाने वाला वह वेतनमान है जो एक निश्चित सेवाकाल के बाद कर्मचारियों को दिया जाता है। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की बात करें तो इसकी समय सीमा एक ही पद में सेवाकाल 10 वर्ष रखा गया है। 

क्रमोन्नति वेतन में शिक्षकों को अपने पद में रहते हुए भी अगले पद का वेतन मिलने लगता है ,ये स्थिति तब आती है जब उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाता और एक ही पद में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण हो जाती है। 

क्रमोन्नति वेतन का निर्धारण 



शिक्षकों को मिलने वाले क्रमोन्नति वेतन का निर्धारण से वेतन बैंड और ग्रेड पे बदल जाता है ,जैसे कि अभी वर्तमान में सहायक शिक्षकों की बात करें तो उनका वेतन 7740 -2400-20200 में फिक्स किया गया है। अब यदि इन्हे क्रमोन्नत वेतन का लाभ दिया जायेगा तो उनका वेतन बैंड 9300-4200 -34800 होगा। 

इस वेतनमान के आधार पर ही सातवां वेतन लागु क्या जाय तो सहायक शिक्षकों को 10 से 15 हजार रूपये का फायदा प्रतिमाह होगा। अर्थात वर्तमान में इन्हे 45000 से 50000 रूपये वेतन मिलेगा। 

क्रमोन्नति वेतन के लिए आप इसे पढ़ें - सहायक शिक्षकों के  क्रमोन्नति वेतन की जानकारी 



इस जिले में मिल रहा है क्रमोन्नति वेतन 

क्रमोन्नति वेतन के सम्बन्ध में ऐसे कई खबर है जिसमे पता चलता है कि छग के कई जिलों में सहायक शिक्षकों को कोर्ट के आदेश के तहत क्रमोन्नति वेतन मिल रहा है ,और ये सही भी है ,कुछ जिलो में क्रमोन्नति शुरू हुआ वेतन भी मिला और उसमे रोक भी लग गया। 



आज हम बलौदाबाजार जिले की बात करेंगे। इस जिले में भाटापारा विकासखंड के कुछ सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन सितम्बर  माह तक नियमित रूप से मिला है और अक्टूबर  से क्रमोन्नति वेतन मिलना बंद हो गया। आपको बता दें कि इसके लिए सहायक शिक्षकों ने कोर्ट में याचिका लगा दिया ,निर्णय उनके पक्ष में ही आया है। 

मिलता रहेगा क्रमोन्नति वेतन 


जैसे कि आपको बताया गया कि बलोदाबाजार के भाटापारा विकासखंड में सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन जारी किया गया है और उन्हें  सितम्बर तक नियमित वेतन मिला है ,फिर बिना किसी सूचना के मार्च से क्रमोन्नति वेतन पर रोक लगा दिया गया। 

सम्बंधित सहायक शिक्षकों ने इसके लिए कोर्ट में याचिका लगा दिया ,कोर्ट में उनके द्वारा लगायी गई याचिका पर विचार करने के बाद निर्णय आया। आपको बता दें कि हाई कोर्ट ने सहायक शिक्षकों के पक्ष में निर्णय दिया है। 

 भाटापारा विकासखंड के कुछ सहायक शिक्षकों को जिनकी नियुक्ति वर्ष 1998 है ,जो वर्तमान में सहायक शिक्षक एल बी के पद में कार्यरत है ,उन्हें भाटापारा सीईओ ने 25.11.2019 से क्रमोन्नति वेतन स्वीकृत किया था ,और इसी आदेश के अनुसार उन्हें सितंबर  माह तक नियमित वेतन मिला है। 

Kramonnati Vetan Notice  

हाईकोर्ट ने सम्बंधित सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन  में बड़ी राहत दी है जैसे की बताया  गया है। बता दें कि हाई कोर्ट ने भाटापारा जनपद सीईओ ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जिलाशिक्षा अधिकारी को सहायक शिक्षकों के क्रमोन्नति वेतन रोकने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

क्रमोन्नति सहायक शिक्षकों  अधिकार 


सहायक शिक्षक जो कि सबसे कम वेतन में काम करने पर मजबूर है ,इन्हे क्रमोन्नति वेतन मिलना ही चाहिए क्योंकि क्रमोन्नति वेतन से इनके प्रतिमाह मिलने वाले वेतन में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक नुक्सान  मिल पायेगी। 

क्रमोन्नति ,सहायक शिक्षकों का अधिकार है क्योंकि वर्षों से इन्हे पदोन्नति नहीं मिला है ,इसके लिए सहायक शिक्षकों को एकजुट होकर सरकार से अपनी मांग रखने की आवश्यकता है। 


वर्तमान में क्रमोन्नति के लिए अभियान शुरू हो गया है ,जिसमे प्रदेश के सहायक शिक्षक इसे एक मुहीम के रूप में आगे बढ़ा रहे है।  बात सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में भी क्रमोन्नति वेतन देने का वादा किया है। उम्मीद है बहुत जल्द ही क्रमोन्नति वेतन का लाभ सहायक शिक्षकों को मिलेगा। 

आज के आर्टिकल में सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन मिलता रहेगा,,,,इस विषय पर विस्तार से जानकरी दिया गया है। साथ ही बलोदाबाजार जिले में मिल रहे क्रमोन्नति वेतन के बारे में भी बताया गया है। शिक्षकों के हित में इस जानकरी को जितना हो सके शेयर जरूर करें। 

यदि आपके पास क्रमोन्नति या पदोन्नति  में किसी प्रकार की जानकरी हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ,ताकि हम अपने वेबसाइट के माध्यम से शिक्षकों को न्याय दिला सकें। धन्यवाद। 

इसे भी पढ़ें 

Post a Comment

8 Comments

  1. आपने लेख में जो विवरण दिया है वह बिल्कुल सही है जिनकी नियुक्ति 1998 में हुई है उनको क्रमोन्नति मिल रहा है क्योंकि उनको एक ही पद पर 10 वर्ष से अधिक हो गया है 2013 म मिलने वाला क्रमोन्नति को समाप्त कर दिया गया है और जिनकी नियुक्ति 1998 में हुआ है उन्हें 2008 में ही 10 वर्ष पूर्ण हो चुका है अतः उनको क्रमोन्नति मिलना स्वाभाविक है जीन शिक्षकों को 2013 में निरस्त क्रमोन्नति आदेश के पूर्व 10 वर्ष पूरा हो गया था उन्हीं को क्रमोन्नति मिल रहा है

    ReplyDelete
    Replies
    1. जो पात्र शिक्षक है उनकों क्रमोन्नति मिलना ही चाहिए सर ,,,,खास कर सहायक शिक्षक जो सबसे कम वेतन में काम करते है , ,,, वेतन विसंगति भी बहुत बड़ा मुद्दा है ,,,क्रमोन्नति मिलने से जो आर्थिक नुकसान हो रहा है ,,उसमे राहत मिलेगा . ... आगे भी जो शिक्षक हित में हो उस मुद्दे को अपने लेख में शामिल करेंगे ,,,,,हमारे इस लेख को रिव्यू करने के लिए धन्यवाद सर ....KEEP VISIT

      Delete
  2. मेंरा तो 12 साल हो गया है करमोननति नहीं मिला है मै 2008 से काम कर रहा हूँ दंतेवाड़ा जिला मे अलग कानून लागू होता है कया जवाब जरूर दे!

    ReplyDelete
    Replies
    1. अलग कानून कहीं नहीं है ,,,,शासन स्तर से ही क्रमोन्नति के सम्बन्ध में स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया जा रहा है .

      Delete
  3. शुक्रिया सर!

    ReplyDelete
  4. Meri niyukti 1995ki hai pratham kramonnti 2007me di gyi pr dusri aaj tak nhi di gayi jabki service 26varse ki ho gyi hai

    ReplyDelete
  5. मैं ज़िला शिवपुरी मध्य प्रदेश में सहायक शिक्षक के पद पर हूँ मेरी नियुक्ति 1995 की है मुझे द्वितीय वेतनमान 06/01/2019 से मिलना चाहिए था जो आज तक नहीं लगा है

    ReplyDelete