HTML/JavaScript

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण 7000 के करीब ,,,,एक दिन में मिले सर्वाधिक 426 नए कोरोना पॉजिटिव ,,,, कोरोना की लेटेस्ट अपडेट यहाँ देखें



छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की लेटेस्ट अपडेट 

कोरोना का संक्रमण पुरे विश्व में बहुत तेजी से फ़ैल रहा है। भारत में भी कोरोना की रफ़्तार पहले की तुलना में अधिक हो गयी है। पुरे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या आज दिनांक 25 जुलाई को 11 बजे तक 1339067 (तेरह लाख ,उन्तालीस हजार सड़सठ ) तक पहुँच गयी है। 

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहाँ भी कोरोना का संक्रमण सात हजार के करीब पहुँच गयी है। पिछले 24 घंटे में छग में अब तक सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले है। 24 जुलाई को छग में 426 नए कोरोना  मरीज मिले है। अब तक एक ही दिन में ये सबसे अधिक आंकड़ा है।


इससे पहले सर्वाधिक 371  मिले थे। छत्तीसगढ़ में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या अभी तक (25 जुलाई , 11:00 बजे तक ) 6819  पहुँच गयी है। जिसमे एक्टिव केस की संख्या 2216 है। 

आज जिलेवार एक्टिव मरीजों की संख्या देखें 



राजधानी रायपुर में एक ही दिन में 244 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गयी है ,इससे पहले यहाँ 211 मरीज मिले थे। 24 जुलाई को 188 मरीजों को डिस्चार्च भी किया गया है जो एक अच्छी खबर है। 


कोरोना की लेटेस्ट अपडेट देखें 



प्रतिदिन आप कोरोना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक में विजिट कर सकते है। इस लिंक की सहायता से आप भारत में कुल मरीजों की संख्या ,एक्टिव मरीजों की संख्या ,कितने मरीज ठीक हुए -ये सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 




इस लिंक की सहायता से आप भारत के सभी राज्यों में कोरोना संक्रमितों की लेटेस्ट जानकरी प्राप्त कर सकते है। ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप सीधे गूगल में abdsnews.com सर्च करके यहाँ पहुँच सकते है। 

Post a Comment

0 Comments