HTML/JavaScript

Cgschool.in Login Problem Solve . पासवर्ड डालने के बाद पोर्टल क्यों नहीं खुलता है ,जानें



cgschool Online portal Login problem Solve ,,,पोर्टल में जोड़े गए नए विकल्प 

पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बनाये गए ऑनलाइन पोर्टल में प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास तैयार किया जाता है और उसका लिंक विद्यार्थियों को शेयर करके मोबाइल से वर्चुअल क्लास के माध्यम से अध्यापन कार्य किया जाता।


कोरोना के इस संकट काल में  समाज का दर्पण कहे जाने वाले शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करा  रहे है। जैसे की आपको मालूम ही है इस समय पुरे देश में शैक्षणिक संस्थाएं ,स्कूल और कालेज सभी बंद है।

ऑनलाइन क्लास बनाने के लिए शिक्षकों द्वारा cgschool.in पोर्टल में लॉगिन किया जाता है और जो भी टॉपिक पर क्लास लेना है उसका शेड्यूल तैयार किया जाता है साथ ही यहाँ पर वीडियो शेयरिंग एप Cisco Webex में बनाये गए क्लास शेड्यूल का लिंक भी अपलोड किया जाता है। 

cgschool.in में लॉगिन कैसे करें 



फ्रेंड्स जैसे कि आप सभी जानते होंगे शिक्षा विभाग की ऑनलाइन वेब पोर्टल (वेबसाइट ) में शिक्षकों और विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया है। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर को उपयोग में लाया गया है। साथ ही इसके लिए पासवर्ड भी बनाया गया है। 

शिक्षक या विद्यार्थी को लॉगिन करने के लिए सबसे पहले cgschool.in को गूगल में सर्च करना होता है और उसके बाद पढ़ाई तुंहर दुआर के ऑनलाइन पोर्टल में अपने मोबाइल नंबर और और बनाये गए पासवर्ड की सहायता से  लॉगिन करना है। 

Login Problem (लॉगिन में समस्या )

प्रिय शिक्षक साथियों आप सभी प्रतिदिन की भांति आज भी पोर्टल में ऑनलाइन क्लास बनाने के लिए लॉगिन जरूर कर रहे होंगे लेकिन जैसे ही आप मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालते है तो पोर्टल नहीं खुल रहा होगा।यदि आपके साथ ऐसा हो रहा है तो चिंता बिलकुल न करें  आपको आगे इसी के बारे में बताने वाले है। 

लॉगिन क्यों नहीं हो रहा है जानें 

पढ़ाई तुंहर दुआर के ऑनलाइन पोर्टल cgschool.in में 8 जुलाई के शाम से अचानक लॉगिन नहीं हो पा रहा है। बहुत से शिक्षक साथियों ने हमें कमेंट करके भी पूछा है कि आखिर लॉगिन क्यों नहीं हो पा रहा है ? और इसके लिए क्या करें ? ऑनलाइन क्लास के लिए कोई दूसरा उपाय क्या है ? इस प्रकार बहुत से प्रश्न शिक्षकों द्वारा किया गया है। 

शिक्षक साथियों आप बिलकुल भी चिंता न करें आपके सभी सवालों का सही और सटीक जवाब हम आज के आर्टिकल में देने वाले है।इसके मुख्य दो कारण है। 



Internet के कारण - फ्रेंड्स कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट का सही सिग्नल नहीं मिल पाने के कारण ब्राउजर नहीं खुल पाता और बार बार लॉगिन Fail हो जाता है ,यदि इंटरनेट की समस्या है तो Refresh करें ,लॉगिन हो जायेगा। 

Site Maintness के कारण - दोस्तों पढ़ाई तुंहर दुआर योजना को पुरे प्रदेश के शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य किया गया है  , जिसमे लाखों की संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी जुड़ते है और लॉगिन करते है। ऐसे में साइट में समय समय पर अपडेट और मेंटनेस जरुरी होता है। 

यदि साइट में एडमिन द्वारा अपडेट या मेंटनेस किया जाता है तो उस समय कोई भी यूजर उस साइट में लॉगिन नहीं कर पाता है। 8 जुलाई को एडमिन द्वारा ऑनलाइन पोर्टल में मेंटनेस किया गया जा रहा है और इसी कारण कोई भी यूजर लॉगिन नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब साइट में काम पूरा हो गया है और आसानी से लॉगिन होने लगा है। 

भविष्य में कई बार साइट में मेंटनेस का कार्य किया जायेगा , उस दौरान भी लॉगिन करने या पोर्टल में किसी प्रकार के अन्य कार्य करने में समस्या हो सकती है। ये समस्या कुछ समय के लिए होता है ,अतः आप इस प्रकार की समस्या बीच बीच में आती रहेगी ,और समस्या का समाधान भी होता रहेगा। 

पोर्टल में जोड़े गए नए विकल्प 

जैसे कि आपको बताया गया कि साइट में मेंटनेस के कारण लॉगिन की समस्या आ रही थी ,जो अब ठीक हो गया है। cgschool पोर्टल में मेंटनेस करके कुछ नए विकल्प जोड़े  गए है जो आपको लॉगिन करने के बाद दिखाई देगी।


ऑनलाइन पोर्टल में लॉगिन करने पर अब यूजर को चार नए विकल्प दिखाई  देंगे , इसमें यूजर की राय पूछी गयी है कि वेबसाइट में उपलब्ध सामग्री से पढ़ने -पढ़ाने में आपको किस स्तर तक मदद मिल रही है। इसमें आप एक से अधिक विकल्प का चयन कर सकते है। 

सम्बंधित ये भी पढ़ें 

Post a Comment

3 Comments