HTML/JavaScript

CG CORONA Update : छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे अधिक कोरोना मरीज। आज मिले 243 नए कोरोना संक्रमित। ........देखिये पूरी लिस्ट


रायपुर 18 जुलाई 2020 : कोरोना (COVID-19) का प्रकोप दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ते जा रहा है। यदि छग की बात करें तो आज यहाँ सबसे अधिक संख्या में कोरोना के मरीज रिकार्ड किये गए है। यहाँ एक ही  दिन में 243 नए मरीज मिले है ,जो डराने वाले आकड़े की ओर संकेत करता है। 
राजधानी रायपुर में अन्य दिनों की तुलना में आज कुछ कम मरीज मिले लेकिन अन्य जिलों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज दर्ज हुए है। बिलासपुर में आज सर्वाधिक मरीज मिले यहाँ आज कुल 64 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है। 

जिलेवार मरीजों की संख्या देखें 


कोरोना  (COVID-19) के आंकड़े प्रतिदिन एक बड़ी आफत बनकर सामने आने लगी है ,आज मिले सबसे अधिक संक्रमितों ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए है। छग में अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक संख्या है। ये संख्या 243 है। जिलेवार आज की संख्या इस प्रकार है -
  • बिलासपुर - 64 
  • कांकेर - 45 
  • रायपुर - 25 
  • बीजापुर  - 18 
  • दुर्ग  -18 
  • बस्तर  -11 
  • जांजगीर चाम्पा - 11 
  • नारायणपुर  - 07 
  • रायगढ़ - 07 
  • कोरिया  - 06 
  • सुकमा - 04 
  • सरगुजा - 04 
  • बेमेतरा - 03 
  • कबीरधाम  - 03 
  • दंतेवाड़ा  - 03 
  • धमतरी  - 02 
  • बलौदाबाजार  - 02 
  • जशपुर  - 02 
  • राजनांदगाव  - 01 
  • कोरबा  - 01 
  • बलरामपुर - 01 


इस प्रकार एक ही दिन में कोरोना के सबसे अधिक केस दर्ज किया गया , जिसे आपको जिलेवार संख्या की जानकारी दी गई है। 


छग में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या पांच हजार को पार कर गया है। अब तक कुल 5246 मरीज है ,जिनमे से 1564 एक्टिव मरीज है। अच्छी खबर ये है कि आज 146 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए है। 

कोरोना के कारण छग में अब तक 24 लोगों ने अपनी जान गवाई है। 


सलाह - साथियों जैसे कि आप सभी को कोरोना के भयानक रूप के बारे में जानकारी तो हो ही गया होगा। ये कोरोना बहुत ही खतनाक बीमारी है। ये कोई जाती और धर्म नहीं देखता है ,इसलिए हमें इससे बचकर रहना होगा। 

कोरोना (COVID-19) से बचने का अभी वर्तमान में सिर्फ एक ही उपाय है -और ओ है सावधानी ,जी हाँ दोस्तों हम अपने आपको सावधानी में रखकर ही कोरोना से बचा सकते है। 

स्वास्थ्य विभाग और WHO के गाइड लाइन को पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें ,ABDSNEWS आपसे अनुरोध करता है कि -घर में रहें ,अति आवश्यक हो तो ही घर से बाहर जाएँ , जब भी बहार जाएँ मास्क जरूर लगाएं ,सेनेटाइजर का उपयोग करें , हाथ साबुन से धोएं ,साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। 

प्रतिदिन कोरोना की स्थिति जानने के लिए  ABDSNEWS.COM पर नियमित विजिट करें। 

Post a Comment

0 Comments