HTML/JavaScript

LLF Online Course | llf के कोर्स मॉड्यूल की जानकारी | मॉड्यूल को पूरा कैसे करें


LLF Online Course -सभी मॉड्यूल की जानकरी देखें 

आज के आर्टिकल में LLF के मॉड्यूल के बारे में जानकारी साझा करेंगे। इस आर्टिकल में शिक्षकों द्वारा किये जा रहे ऑनलाइन कोर्स और उसके मॉड्यूल को पूरा कैसे करें इस विषय पर भी चर्चा किया गया है। इससे पहले हमने LLF ऑनलाइन कोर्स में पंजीयन और लॉगिन कैसे करे जानकारी दी थी। 

अभी वर्तमान में सभी स्कूल -कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं पूरी तरह बंद हो चुके है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए सरकार द्वारा कई ऑनलाइन कोर्स और गतिविधियां शुरू की गई है। जैसे -पढ़ाई तुंहर दुआर ,ऑनलाइन भाषा शिक्षण (LLF) , संपर्क बैठक एप्प से पढाईCISCO WEBEX  से ऑनलाइन क्लास लेना आदि। 

llf course

फ्रेंड्स ये समय जो चल रहा है वह सभी के लिए चुनौती पूर्ण है। कोरोना का ये संकटकाल  जीवन शैली और कार्य करने के तरीके को बदल  दिया है। ये ऑनलाइन क्लास ,ऑनलाइन कोर्स भी इसी बदलाव का एक हिस्सा है ,जिसे हमें स्वीकार करना होगा  लोगों को समझना भी होगा। 

तो चलिए फ्रेंड्स हमारे आज का टॉपिक  llf के कोर्स मॉड्यूल की जानकारी  शुरू  करते है और आसान तरीके से समझाने का प्रयास  करते है। 

LLF ऑनलाइन कोर्स के मॉड्यूल 


LLF कोर्स  के मॉड्यूल का सीधा मतलब है पांच हफ्ते का कोर्स जिसे ऑनलाइन पढ़ना है और इसे पढ़कर सम्बंधित प्रश्नों का उत्तर भी ऑनलाइन देना। कोर्स में कुल पांच मॉड्यूल है जो पांच सप्ताह में पूरा होगा। प्रत्येक सप्ताह एक मॉड्यूल को पूरा करना है। 

कोर्स मॉड्यूल 25 मई 2020 से 28 जून 2020 तक चलेगा। कोर्स मॉड्यूल का विवरण फोल्डर 1 में दिया गया है। इस फोल्डर में मॉड्यूल की सभी गतिविधियों को भी दिया गया है जैसे -मॉड्यूल की पीडीऍफ़ ,वीडियो ,क्विज ,अतिरिक्त सामग्री और फीडबैक। 

पहले सप्ताह से मॉड्यूल खुलना शुरू होगा जो प्रति सप्ताह निर्धारित तिथि में खुलेगा। ऑनलाइन भाषा शिक्षण कोर्स की समय सारणी अनुसार मॉड्यूल भी काम करना शुरू करता है। पांच सप्ताह के कोर्स की समय सारणी आपको नीचे दिया जा रहा है। 

llf

प्रारंभिक भाषा शिक्षण -ऑनलाइन कोर्स में कुल 5 मॉड्यूल है जो पांच सप्ताह तक चलेगा। चलिए आपको सभी मॉड्यूल के बारे में संक्षिप्त जानकारी बताते है। 

मॉड्यूल 1 - मॉड्यूल 1 पहले सप्ताह का कोर्स है जो 25 मई 31 मई तक निर्धारित किया गया है। इस मॉड्यूल में भाषा शिक्षण की संतुलित पद्धति एवं मौखिक भाषा विकास के बारे अध्ययन किया जाएगा। मॉड्यूल 1 को पढ़ने के बाद इसका 10 प्रश्नों का क्विज भी देना होगा जिसके लिए समय सीमा 29 मई से 10 जून निर्धारित किया गया है। 

मॉड्यूल 2 - मॉड्यूल 2  दूसरे  सप्ताह का कोर्स है  जो 1 जून से 7 जून  तक निर्धारित किया गया है। इस मॉड्यूल में शब्द पहचान के आधारभूत कौशल और डिकोडिंग  के बारे अध्ययन किया जाएगा। मॉड्यूल 2  को पढ़ने के बाद इसका 10 प्रश्नों का क्विज भी देना होगा जिसके लिए समय सीमा 5 जून से 14  जून निर्धारित किया गया है। 

मॉड्यूल 3- मॉड्यूल 3  तीसरे सप्ताह का कोर्स है  जो 8  जून से 14 जून तक निर्धारित किया गया है। इस मॉड्यूल में पढ़ना सिखने सिखाने की रणनीतियां के बारे अध्ययन किया जाएगा। मॉड्यूल 3  को पढ़ने के बाद इसका 10 प्रश्नों का क्विज भी देना होगा जिसके लिए समय सीमा 12  जून से 21   जून निर्धारित किया गया है। 


मॉड्यूल 4 - मॉड्यूल 4  चौथे सप्ताह का कोर्स है जो 15  जून से 21  जून तक निर्धारित किया गया है। इस मॉड्यूल में लेखन कौशल का विकास : शिक्षण रणनीतियां  के बारे अध्ययन किया जाएगा। मॉड्यूल 4  को पढ़ने के बाद इसका 10 प्रश्नों का क्विज भी देना होगा जिसके लिए समय सीमा 19  जून से 28   जून निर्धारित किया गया है। 

मॉड्यूल 5- मॉड्यूल 5 पांचवे  सप्ताह का कोर्स है  जो 21 जून से 28 जून तक निर्धारित किया गया है। इस मॉड्यूल में बच्चों के लिए घर बैठे शिक्षण  के बारे अध्ययन किया जाएगा। मॉड्यूल 5  को पढ़ने के बाद इसका 10 प्रश्नों का क्विज भी देना होगा जिसके लिए समय सीमा 26  जून से 5 जुलाई  निर्धारित किया गया है। 

मॉड्यूल को पूरा कैसे करें 


ऑनलाइन भाषा शिक्षण के सभी माड्यूलों के बारे में आपको बताया गया है। अब इन माड्यूलों को पूरा कैसे करेंगे इसकी जानकारी बताते है। 

सभी मॉड्यूल अपने निर्धारित तिथि में ही खुलेंगे अतः आपको सभी मॉड्यूल के शुरू होने की तिथि को याद रखना होगा। वैसे ऊपर पूरी जानकारी बताया गया है। चलिए आपको एक मॉड्यूल को पूरा करने के बारे में बताते है। 

सबसे पहले आप LLF के वेबसाइट में लॉगिन करें और इसके बाद होम पेज में फोल्डर 1 पर टैप करें जिससे आपको मॉड्यूल सभी मॉड्यूल के लिए निर्धारित सप्ताह दिखाई देंगे जिसे चयन करके आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते है। 

LLF

मॉड्यूल 1 को शुरू करने के लिए सबसे पहले आप सप्ताह 1 पर क्लिक करें जिससे पहले सप्ताह की गतिविधि खुल जाएगी जिसमे सबसे पहला विकल्प मॉड्यूल 1 - पढ़ने के लिए (क्लिक करें ) पर आपको क्लिक करना है। 

llf

जैसे ही आप इसमें क्लिक करेंगे एक पॉपअप मेसेज खुलेगा जिसमे मॉड्यूल शुरू करें पर क्लिक करें। यहाँ पर आपको मॉड्यूल को पूरा पढ़ने का समय भी दिया गया है। मॉड्यूल 1 को पूरा पढ़ने में 6 घंटे 22 मिनट और 51 सेकंड (6:22:51) का समय लगेगा। 

llf

आप प्रतिदिन एक घंटा भी पढ़ते है तो एक सप्ताह में प्रत्येक मॉड्यूल को पूरा  कर सकते है। आप चाहें तो एक दिन में अधिक समय भी दे सकते है और मॉड्यूल को दो या तीन दिन में भी पूरा पढ़ सकते है। 

मॉड्यूल को पूरा पढ़ने के बाद आपको क्विज भी पूरा करना अनिवार्य है। क्विज के लिए समय  निर्धारित किया गया है जिसमे आप इसे पूरा कर सकते है।  

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु 

प्रारंभिक भाषा शिक्षण -ऑनलाइन कोर्स (LLF) में  शिक्षकों द्वारा मॉड्यूल को पूरा करने के लिए कुछ विशेष बातों को ध्यान रखना होगा। चलिए उन बिंदुओं  है। 


➤ सभी मॉड्यूल को ध्यान से और पूरा पढ़ें जिससे मॉड्यूल के बीच में आने वाले प्रश्नों का सही उत्तर दिया जा सके। 
➤ सभी मॉड्यूल  निर्धारित समय में पूरा कर लें जिससे इनसे सम्बंधित क्विज भी समय पर किया जा सके। मॉड्यूल की समय सारणी को ध्यान में रखें। 

➤ मॉड्यूल 2 के क्विज को करने से पहले घोषणा पत्र जरूर भरें ,क्योंकि यदि आप घोषणा पत्र नहीं भरेंगे तो आगे की प्रक्रिया नहीं कर पाएंगे। 

➤ बच्चों की गतिविधियों के लिए सभी  जिलों में WHATSAPP GROUP बना हुआ है उसे जरूर ज्वाइन करें। 

➤ LLF कोर्स से सम्बंधित किसी भी समस्या के  मोबाइल नंबर 8851427468 पर काल करें या व्हाट्सप्प भी कर सकते है। 

➤ मॉड्यूल के क्विज में 40 प्रतिशत अंक पाना जरुरी है ,यदि इससे कम अंक हुआ तो आप आगे की क्विज नहीं कर पाएंगे। 

➤ यदि किसी भी मॉड्यूल के क्विज में 40 % से कम अंक आता है तो आप उस क्विज को फिर से करें आपको तीन अवसर मिलते है। 

आज के आर्टिकल में LLF Online Course | llf के कोर्स मॉड्यूल की जानकारी | मॉड्यूल को पूरा कैसे करें ,इसकी पूरी जानकारी बताया गया है। उम्मीद है शिक्षक साथियों के लिए ये आर्टिकल उपयोगी होगी। यदि आपको ये आर्टिकल अच्छा लगे तो अन्य शिक्षकों में भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद। 

Post a Comment

0 Comments