HTML/JavaScript

कॉलेज में जनरल प्रमोशन ,,,,सरकार का बड़ा फैसला | केवल अंतिम वर्ष /सेमेस्टर की होगी परीक्षा -आदेश जारी देखिये पूरा विवरण




कॉलेजों में जनरल प्रमोशन का निर्णय  - उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशानिर्देश अंतर्गत परीक्षा नियम के अनुसार वार्षिक परीक्षा पद्धति के अनुसार केवल अंतिम वर्ष /सेमेस्टर को छोड़कर अन्य कक्षाओं  की परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया गया है।  उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 

जैसे कि वर्तमान परिस्थिति से सभी अवगत है। कोविड -19 (कोरोना वायरस ) के कारण पूरा विश्व प्रभावित है और सभी प्रकार की गतिविधि रुक सी गयी है। स्कूल -कॉलेज ,कोचिंग और अन्य सभी प्रकार की संस्थाएं पूरी तरह से बंद कर दिए गए है। 

college

स्कूल -कालेजों  में बहुत लम्बे समय से छुट्टी के कारण अब परीक्षा सञ्चालन कर पाना मुश्किल है। लेकिन फिर भी कुछ नियमों के अनुसार अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा देनी ही होगी। अन्य सभी कक्षाओं में नियमानुसार विषयों में अंक प्रदान किया जाएगा। 

स्कूलों में पहले ही जनरल प्रमोशन 

स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक और 9 वीं एवं 11 वीं के विद्यार्थियों को सरकार ने जनरल प्रमोशन देने का निर्णय ले लिया था। इसकी पूरी जानकारी के लिए आप हमारे पिछले आर्टिकल को पढ़ सकते है जिसका लिंक नीचे दिया गया है। 

इसे पढ़ें 




उच्च शिक्षा विभाग ने कुछ शर्तों के आधार पर प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया है। आपको सभी नियम विस्तार  गया  है। जरूर पढ़ें 

कॉलेजों में परीक्षा सम्बन्धी निर्णय देखें 



छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने आज परीक्षा सम्बन्धी सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आदेश जारी कर दिया है  पहलुँओं को स्पष्ट किया गया है। चलिए आपको उच्च शिक्षा विभाग के इन बिंदुओं को समझाने का प्रयास करते है। 

➤ UGC के वार्षिक परीक्षा पद्धति के अंतर्गत केवल अंतिन वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षा होगी एवं अन्य किसी भी कक्षाओं की परीक्षा अब नहीं होगी। 

➤  जिन प्रश्न पत्रों की परीक्षा 14 मार्च 2020 तक आयोजित  है उनका मूल्याङ्कन किया जायेगा और शेष विषयों के लिए प्राप्तांकों की गणना तीन विकल्पों  के आधार पर किया जायेगा। 

➤ शेष विषयों के प्रातांक के लिए तीन विकल्प इस प्रकार है -  1 .गत वर्ष के प्राप्तांक  2 . आंतरिक मूल्यांकन  3 .  असाइनमेंट कार्य। 

➤ विश्वविद्यालय द्वारा ऊपर बताये गए तीन विकल्पों में से किसी एक या एक से अधिक विकल्पों का चयन किया जा सकता है। 


➤ ऊपर बताये गए नियमों के आधार पर ही अंक सूचि तैयार किया जायेगा। यदि कोई विद्यार्थी श्रेणी सुधार करना चाहे तो आगामी वर्ष में विशेष परीक्षा की व्यवस्था की जाएगी। 

➤ यह व्यवस्था केवल शिक्षा सत्र 2019 -20 के लिए ही मान्य होगी। 

अंतिम वर्ष/सेमेस्टर  और सभी कक्षाओं के स्वाध्यायी (प्राइवेट) विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन लॉक डाउन समाप्त होने के बाद नियमानुसार निर्देशों का पालन करते हुए किया जायेगा। 

➤ सेमेस्टर पध्दति के अंतर्गत परीक्षा की तिथि को घोषणा महाविद्यालय से पाठ्यक्रम पूर्ण होने का प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद किया जायेगा। 

➤ परीक्षा से सम्बंधित अन्य सभी बिंदुओं पर निर्णय लेने के लिए विश्विद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा दिनांक 29.04 .2020 को जारी मार्गदर्शी निर्देश का अनुसरण किया जायेगा। 

➤ विद्यार्थियों को परीक्षा की सुचना सार्वजानिक रूप से 15 दिन पूर्व दिया जायेगा। इसके लिए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मिडिया और अन्य माध्यम का उपयोग किया जायेगा। 

➤ उपरोक्त सभी कार्यवाही में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन किया जायेगा। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करना अनिवार्य होगा। 

➤ परीक्षा केंद्रों में सेनेटाइजेशन की व्यवस्था करना  गया है। 

नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 



विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मार्गदर्शी निर्देश के अंतर्गत शैक्षणिक कैलेंडर के नियमानुसार आगामी शिक्षा सत्र पूर्व विद्यार्थियों के लिए 01 अगस्त 2020 से एवं नए विद्यार्थियों के लिए 01 सितम्बर 2020 से प्रारंभ करने का सुझाव दिया गया है। 

इस सुझाव  अनुसार ही  अंकसूची तैयार करने और परीक्षा आयोजन करने की कार्यवाही की जाएगी जिससे नए सत्र की शुरुआत दिए गए समय अनुसार किया जा सके। 

महत्वपूर्ण जानकारी जरूर पढ़ें 


Post a Comment

2 Comments

  1. Final year students k paas corona kavach h kya??
    Jab dimaag me corona corona chal rha hoga to answer kaise likhenge bacche...
    Aise me to kam number aane ki sambhavna aur badh jayegi...
    Ladkiyo ko sabse jyada pareshaani hogi

    ReplyDelete
  2. Eske baare me to govt hi decided karegi .final year ke student ko iske liye ugc se maang karna chahiye .

    ReplyDelete