HTML/JavaScript

छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10 वीं ,12 वीं का परिणाम | Cgbse Announce 10 th 12 th Result 2020 . यहाँ से देखें अपना रिजल्ट


छग माशिमं 10 वीं ,12 वीं का परिणाम जारी ।  Cgbse Announce 10 th 12 th Result 2020

माशिमं छग द्वारा  कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम आज दिनांक 23.06.20 को  घोषित कर दी  गयी है। परीक्षा परिणाम जारी होने का इन्तजार प्रदेश के लाखों विद्यार्थी और पालक काफी लम्बे समय से कर रहे थे ,आज उनका इन्तजार खत्म हो गया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट माशिमं के ऑफिसियल वेबसाइटwww.cgbse.nic.inयाresults.cg.nic.in में  जाकर देख सकते है। 

cgbse

10 वीं और 12 वीं रिजल्ट (cgbse result 2020) आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से भी  आसानी से देख  सकते है। रिजल्ट देखने के सभी डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में दिया गया है। 


छग में हाई और हायर सेकेंडरी (कक्षा 10 वीं और 12 वीं ) की परीक्षाएं मार्च 2020 में हुआ था जिसमे कोविड -19 की वजह से कुछ पर्चे रद्द कर दी गयी थी लेकिन अधिकतर विषय की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी थी। जिन विषय की परीक्षएं स्थगित हुई थी उन विषयों के अंक आंतरिक  परीक्षा (अर्धवार्षिक /प्री बोर्ड ) में प्राप्त अंकों के अनुसार देने का निर्णय किया गया है। 

छग बोर्ड 10 वीं ,12 वीं  रिजल्ट (CG Board 10th,12th Result 2020) 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर छग द्वारा आज दिनांक 21 जून 2020 को सुबह 11 बजे कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है।  स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम  द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया। 

कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए परीक्षा परिणाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्टेट डाटा सेंटर (चिप्स ) सिविल लाइन रायपुर से घोषित किया गया। 


परीक्षा परिणाम देखने के लिए आप नीचे दिए गए रिजल्ट लिंक को टच करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते है। यहां से भी परिणाम देखे जा सकते है -- 10 वीं ,12 वीं रिजल्ट देखें  
माशिमं छग द्वारा वर्ष 2020  में आयोजित मुख्य परीक्षा मार्च में संपन्न हुआ। बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट के डाटा के अनुसार सत्र 2019-20 में कक्षा 10 वीं और 12 वीं में 6 लाख 50 हजार विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है। जिसमे कक्षा 10 में  3,84,184  विद्यार्थी ,कक्षा 12 वीं में 2,66,040 विद्यार्थी और 12 वीं व्यवसायिक में 1673 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है।  

10 वीं ,12 वीं रिजल्ट देखें (Get Result )

विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए लिंक दिया गया है इस लिंक की सहायता से आसानी से रिजली देखा जा सकता है। विद्यार्थियों को अपना रोलनंबर दिए गए बॉक्स में भरकर कैप्चा कोड भरना होगा इसके बाद SUBMIT बटन में क्लिक करें। 

हाई स्कूल ,हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यवसायिक परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक दिया गया है इसकी सहायता से विद्यार्थी आसानी से अपना रिजल्ट देख पाएंगे। 


10Th Result 👉
   (हाई स्कूल रिजल्ट )
 Click Here   
12Th Result  👉  
 (हायर सेकेंडरी रिजल्ट )
 Click Here 
 
12Th VocResult👉
(हायर सेकेंडरी व्यवसायिक रिजल्ट)
 Click Here   
 
 


टेबल में दिए गए Click Here पर जैसे ही आप टैप करेंगे ,एक नया पेज खुलेगा उसमे जिस क्लास का रिजल्ट देखना चाहते है उसका चयन करें जिससे पुनः नया पेज ओपन होगा। 

cgbse


जिसमें आपको अपना रोलनंबर भरना है और दिए गए कैप्चा कोड को सावधानीपूर्वक और सही सही भरें। उसके बाद Submit पर टैप करें। ऐसा करते ही रिजल्ट स्क्रीन में दिखेगा। इसे आप डाउनलोड कर सकते है। 

छत्तीसगढ़ बोर्ड

लड़कियों ने मारी बाजी 

छग के बोर्ड परीक्षा 2020 में पिछले कुछ वर्षों की तरह इस वर्ष भी लड़कियों ने बाजी मारी है। वर्ष 2020 का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा। इस वर्ष हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 73.62 % जबकि हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 70.59 % रहा। 

हाई स्कूल लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78 % जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72 % रहा। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.2 % जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.59 % रहा। इस प्रकार दोनों ही स्तर की  लड़कियों ने बाजी मारी है। 

खिलाडियों को बोनस अंक (cgbse 10th,12th Result 2020 ) 

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड और छग सरकार ने बोर्ड परीक्षा में खिलाडी छात्र - छात्राओं के लिए बोनस अंक देने का नियम लागु किया है। इसके तहत राज्य ,राष्ट्रिय या अंतराष्ट्रीय खेल में प्रदर्शन करने वाले खिलाडी छात्र -छात्राओं को विशेष अंक बोनस के रूप में दिया जाता है। 

बोनस अंक देने की योजना 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए लागु होता है। इस वर्ष कक्षा 10 वीं और 12 वीं को मिलकर कुल 3522 छात्र -छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक दिया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष की परीक्षा में 3385 छात्रों को बोनस अंक दिया गया था। 

इसके बारे में भी जानें 




Post a Comment

0 Comments