HTML/JavaScript

शिक्षा विभाग में ट्रांसफर लिस्ट जारी | Transfer List 2020 | व्याख्याता एल बी बना प्राचार्य



शिक्षा विभाग में ट्रांसफर लिस्ट जारी | Transfer List 2020 



शिक्षा विभाग में सत्र 2019-20 में बड़ी मात्रा में कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर की प्रक्रिया अभी भी जारी है। आज 06.06 .2020 को छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन रायपुर के आदेश क्रमांक एफ 2 -51  /2020/20 -दो  के द्वारा494 शिक्षकों  /व्याख्याता /व्याख्याता एल बी/सहायक शिक्षक /प्रधान पाठक  का ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दिया गया है। 
ट्रांसफर की प्रक्रिया पिछले जून -जुलाई से शुरू हुई थी जिसमे हजारों की संख्या में कर्मचारी इधर से उधर किये गए। यदि शिक्षा विभाग की बात करें तो इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है। कई शिक्षकों को अपने मनपसंद जगह में जाने का मौका मिल गया।

➦अब तक हुए सभी ट्रांसफर सूचि यहाँ से देखें।

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में प्रशासनिक तबादला भी किया गया है जिससे बहुत से शिक्षकों को दूसरे जिले में या बहुत दुरी पर तबादला कर दिया गया है। ट्रांसफर के लिए प्रत्येक जिले में प्रभारी मंत्री बनाये गए है जिसके अनुमोदन से सूचि जारी किया जाता है। 

ट्रांसफर लिस्ट 22.05.2020 

आज आपको नए ट्रांसफर सूचि के बारे में जानकारी दिया जा रहा है जिसमे  शिक्षा विभाग के प्राचार्यों /व्याख्याता। व्याख्याता एल बी को शामिल किया गया है। इस सूचि में कुल494 शिक्षक  है। आपको सूचि का लिंक इस पोस्ट में दिया गया है जिसमे टच करते ही आप पूरी सूचि डाउनलोड कर सकते है। 

शिक्षकों /सहायक शिक्षकों /प्रधान पाठक  /व्याख्याता /व्याख्याता एल बी की जो सूचि जारी किया गया है वह पूरा प्रशासनिक स्तर से किया गया है। नीचे दिए लिंक से आप सूचि डाउनलोड कर सकते है। 





शिक्षा विभाग की इस ट्रांसफर लिस्ट में जितने भी लोगों का ट्रांसफर हुआ है उन्हें प्राचार्य के रूप में पदस्थापना दिया गया है। और कुछ व्याख्याता /व्याख्याता एल बी को प्रभारी प्राचार्य भी बनाया गया है। 

व्याख्याता /व्याख्याता एल बी भी बना प्राचार्य 

प्राचार्य बनने के लिए व्याख्याता के रूप में कम से कम पांच वर्ष सेवा का अनुभव माना जाता है ,लेकिन शासन के इस नियम का सदैव पालन नहीं होता है। क्योंकि शासन चाहे तो किसी को भी प्राचार्य के रूप में नियुक्ति दे देते है। 

यहाँ एल बी संवर्ग के शिक्षकों /व्याख्यातों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि शासन ने अब संविलियन होने के बाद इन्हे भी उच्च पदों में पदोन्नत कर रही है। यह संविलियन प्राप्त कर चुके शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात है। 

सहायक शिक्षक /शिक्षक एल बी बनेगे प्रधान पाठक 



सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग और शिक्षक एल बी संवर्ग के लिए अब रास्ता खुल गया है क्योंकि जब व्याख्याता एल बी को प्राचार्य के रूप में पदस्थ किया जा सकता है तो सहायक शिक्षक और शिक्षक एल बी संवर्ग को प्राथमिक और मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक बनाया जा सकता है। 

प्रधान पाठक प्राथमिक /मिडिल के हजारों पद रिक्त है जिसमे शासन को ध्यान देने की जरुरत है ,इन रिक्त पदों में हजारों की संख्या में सहायक शिक्षक और शिक्षक एल बी को पदोन्नति दिया जा सकता है। 

आज के आर्टिकल में आपको शिक्षा विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट के बारे में बताया गया है। आगे भी आपको शिक्षकों के और अन्य कर्मचारियों के ट्रांसफर के बारे में बताया जायेगा। लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे वेबसाइट abdsnews.com पर नियमित विजिट करें। 



Post a Comment

0 Comments