शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि 2021 | Teacher Seniority List डाउनलोड करें
ABDSNEWS 15.09.21 : शिक्षा विभाग में शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि 01.04.21 की स्थिति में जारी की गयी है। आज के आर्टिकल में आपको सभी वरिष्ठता सूचि के बारे में बताया गया है ,साथ ही वरिष्ठता सूचि जारी करने के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए अंत तक पढ़ें।
वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन संभाग स्तर पर जारी किया गया है। आज आपको बिलासपुर संभाग के अंतर्गत शिक्षक संवर्गों की जारी वरिष्ठता सूचि के बारे में बताएँगे। इस सूचि में प्रधान पाठक प्राथमिक और मिडिल स्कूल ,उच्च वर्ग शिक्षक ,व्यायाम शिक्षक एल बी संवर्ग ,शिक्षक एल बी संवर्ग शामिल है।
दोस्तों वरिष्ठता सूचि और उसको जारी करने के उद्देश्यों के बारे में जानना भी नितांत जरुरी है। क्योंकि यह कई उद्देश्यों के लिए जारी किया जाता है। आज आपको मुख्य उद्देश्यों के बारे में बताएँगे। इन सभी बातों को जानने के पहले आपको वरिष्ठता सूचि क्या है इसको भी जरूर जानना चाहिए।
तो चलिए फ्रेंड्स आपको बारी बारी से इनके बारे में बताते है। उसके बाद आपको जारी किये गए सभी वरिष्ठता सूचि को डाउनलोड करने का लिंक भी इसी पोस्ट में देंगे जिससे आप सूचि को सीधे डाउनलोड कर सकते है।
वरिष्ठता सूचि क्या है ? What Is Seniority List
फ्रेंड्स जैसे की नाम से ही स्पष्ट है वरिष्ठता सूचि -इसका सीधा अर्थ होता है कर्मचारियों के नियुक्ति तिथि और जोइनिंग तिथि का क्रम से निर्धारण करना। इस निर्धारण से कोई भी कर्मचारी अपने से पहले और बाद में नियुक्त कर्मचारियों के बारे में जान सकता है।
आज के आर्टिकल में हम शिक्षा विभाग में शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि के विषय में बात करेंगे। शिक्षकों में अलग अलग वर्ग होते है जैसे सहायक शिक्षक ,प्रधान पाठक प्राथमिक /माध्यमिक ,उच्च वर्ग शिक्षक ,व्याख्याता ,प्राचार्य आदि।
शिक्षकों संवर्गों की अलग अलग वरिष्ठता सूचि विभाग द्वारा जारी किया जाता है। आज के आर्टिकल में संभाग स्तर पर जारी वरिष्ठता सूचि के बारे में बताया गया है।
संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूचि में उच्च वर्ग शिक्षक ,प्रधान पाठक प्राथमिक और माध्यमिक शाला , शिक्षक एल बी संवर्ग की सूचि जारी की जाती है।
संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूचि
संभाग स्तर पर जारी किये गए वरिष्ठता सूचि के क्रम में आपको यहाँ बिलासपुर संभाग की जारी सभी सूचि के बारे में क्रम से बताते है। इसमें व्यायाम शिक्षक ,एल बी और पुराने नियमित , शिक्षक एल बी ,प्रधान पाठक प्राथमिक और मिडिल स्कूल ,उच्च वर्ग शिक्षक की सूचि शामिल है।
शिक्षक एल बी वरिष्ठता सूचि
बिलासपुर संभाग में कुल 5290 शिक्षक एल बी संवर्ग की 01.04.21 की स्थिति में अंतिम वरिष्ठता सूचि जारी की गयी है। सूचि में शिक्षकों की सभी जानकारी दी गयी है जैसे -पदस्थापना शाला ,निवास स्थान ,नियुक्ति तिथि ,पदोन्नति ,स्थानांतरण ,वर्तमान पद पर वरिष्ठता आदि विवरण शामिल किया गया है।
वरिष्ठता सूचि को अवलोकन करके शिक्षक अपनी सभी विवरण चेक कर सकते है। सूचि में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसके सुधार के लिए दावा आपत्ति के माध्यम से सुधार करके अंतिम सूचि जरी किया गया है । शिक्षक एल संवर्ग के के लिए दावा आपत्ति करने के लिए समय दिया गया था । नीचे दिए लिंक से आप वरिष्ठता सूचि डाउनलोड कर सकते है।
नियमित उच्च वर्ग शिक्षक/प्रधान पाठक प्राथमिक वरिष्ठता सूचि
संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूचि में बिलासपुर संभाग के कुल ई संवर्ग के 2119 प्राथमिक शाला प्रधान पाठक और उ .व. .शि. पूर्व माध्यमिक शाला की वरिष्ठता सूचि 01.04.21 की स्थिति में जारी किया गया है।
प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और नियमित उच्च वर्ग शिक्षकों की टी संवर्ग और इ संवर्ग दोनों सूचि अलग अलग जारी किया गया है। जिसका लिंक नीचे है इस लिंक से सूची डाउनलोड कर सकते है।
प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला वरिष्ठता सूचि
पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों की वरिष्ठता सूचि संभाग स्तर से जारी किया गया है जो 01.04.21 की स्थिति में है।
प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला ई संवर्ग में 1142 और टी संवर्ग में 762 शिक्षकों का नाम शामिल है। नीचे दिए लिंक से दोनों सूचि डाउनलोड कर सकते है।
व्यायाम शिक्षक वरिष्ठता सूचि
बिलासपुर संभाग से व्यायाम शिक्षक एल बी संवर्ग और नियमित व्यायाम शिक्षकों की सूचि 01.04.20 की स्थिति में पहले ही जारी किया गया था । इस सूचि में व्यायाम शिक्षक ई संवर्ग के 51 और टी संवर्ग के 70 शिक्षक शामिल है।
इसी प्रकार व्यायाम शिक्षक एल बी संवर्ग की संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूचि में 103 ई एल बी संवर्ग और 32 टी एल बी संवर्ग के शिक्षकों का नाम शामिल है। पूरी सूचि आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
सहायक शिक्षक वरिष्ठता सूचि
सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षक एल बी (डी पी एड और बी पी एड ) की संभाग स्तरीय अंतिम वरिष्ठता सूचि 01.04.20 की स्थिति में दिनांक 08 .07.20 को जारी कर दिया गया है। इस सूचि में कुल 59 सहायक शिक्षकों का नाम शामिल है।
टी संवर्ग में कुल 45 सहायक शिक्षक और ई संवर्ग में कुल 14 सहायक शिक्षकों का नाम है। पूरी सूचि आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
सहायक शिक्षक /सहायक शिक्षक एल बी -वरिष्ठता सूचि डाउनलोड
टी संवर्ग में कुल 45 सहायक शिक्षक और ई संवर्ग में कुल 14 सहायक शिक्षकों का नाम है। पूरी सूचि आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
सहायक शिक्षक /सहायक शिक्षक एल बी -वरिष्ठता सूचि डाउनलोड
व्याख्याता एल बी वरिष्ठता सूचि
व्याख्याता एल बी संवर्ग की वरिष्ठता सूचि लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से 01.04.20 की स्थिति में जारी किया गया है ,अभी जारी किया गया ये वरिष्ठता सूचि अंतरिम है। इस सूचि का अवलोकन करके किसी प्रकार की त्रुटि होने दावा आपत्ति किया जा सकता है।सूचि में कुल 6777 व्याख्याता एल बी का नाम शामिल है। नीचे दिए लिंक से सूचि डाउनलोड कर सकते है।
व्याख्याता ई एल बी वरिष्ठता सूचि डाउनलोड
वरिष्ठता सूचि जारी करने के उद्देश्य
वरिष्ठता सूचि सभी विभाग के कर्मचारियों की जारी किया जाता है। वैसे तो वरिष्ठता सूचि प्रतिवर्ष जारी किया जाता है जिससे कर्मचारियों को अपने वरिष्ठता के बारे में जानकारी हो पति है कि कितने सीनियर और कितने जूनियर कर्मचारी है।
शिक्षा विभाग में शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि की बात करें तो यहाँ वरिष्ठता सूचि से कई उद्देश्य पूरा किये जाते है जैसे -संविलियन के लिए वरिष्ठता सूचि ,नियमितीकरण के लिए वरिष्ठता सूचि ,पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूचि ,क्रमोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची इत्यादि।
शिक्षकों की पदोन्नति
शिक्षा विभाग में वर्षों से पदोन्नति नहीं हुई है जिससे कर्मचारियों को बहुत से नुक्सान सहना पद रहा है। साथ ही पदोन्नति नहीं होने से 15 -20 वर्षों तक एक ही पद में कार्य करने को मजबूर है।
पदोन्नति न मिलने के मामले में सबसे अधिक प्रभावित सहायक शिक्षक संवर्ग है ,इस वर्ग को कई वर्षों से पदोन्नति नहीं मिला है और न ही क्रमोन्नति दिया गया है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसका लाभ शिक्षक संवर्ग को मिलेगा। शासन स्तर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वरिष्ठता सूचि इसका पहला चरण है।
आज के आर्टिकल में संभाग स्तरीय वरिष्ठता शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि (Teacher Seniority List 2021) के बारे में जानकारी दिया गया है। साथ ही सभी सूचि का लिंक भी इस आर्टिकल में दिया गया है जिसके माध्यम से आप सीधे सूचि डाउनलोड कर सकते है।
इस जानकारी को अधिक से अधिक शिक्षकों में शेयर करें और अपनी जानकारी को जरूर चेक करें। किसी प्रकार की त्रुटि हो तो सुधार के लिए दावा आपत्ति करें। .धन्यवाद। .
इसे भी पढ़ें
1 Comments
लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से व्याख्याता संवर्ग की वरिष्ठता सूची ०१/०४/२०२० की स्थिति में देखने का लिंक भी शेयर कीजियेगा ।
ReplyDelete