HTML/JavaScript

Sahayak Shikshak Promotion And Kramonnati . सहायक शिक्षकों का पदोन्नति और क्रमोन्नति, ,,,,,जब 2 वर्ष में संविलयन तो 22 वर्ष की सेवा में पदोन्नति और क्रमोन्नति क्यों नहीं ??


सहायक शिक्षकों की पदोन्नति और क्रमोन्नति  पूरी जानकारी देखें 

सहायक शिक्षकों के पदोन्नति  और क्रमोन्नति की पूरी जानकारी आज के आर्टिकल में बताया गया है। साथ ही  शासन स्तर पर पदोन्नति और क्रमोन्नति पर  क्या योजना चल रहा है इसके बारे में भी बहुत ही सरल तरीके से समझाया गया है। पूरी जानकारी के लिए अंत तक जरूर पढ़ें।


दोस्तों सबसे पहले आपको ये जानना जरुरी है कि हमारे इस वेबसाइट abdsnews.com के माध्यम से कर्मचारियों से सम्बंधित सभी जानकारी समय समय पर दिया जाता है। शिक्षकों के सम्बन्ध में भी सभी लेटेस्ट अपडेट दिया जाता है। आज भी आपको एक महत्वपूर्ण विषय की जानकारी देने जा रहे है। 

सहायक शिक्षकों के बारे में जानें  


फ्रेंड्स जैसे कि आपको मालूम होगा सहायक शिक्षक जो शिक्षाकर्मी वर्ग 03 के रूप में वर्षों तक अपने दायित्व का निर्वहन करते आये है। अब कई वर्षों के बाद जब शिक्षाकर्मियों का संविलियन शिक्षाविभाग में हुआ तब इसने पदनाम में परिवर्तन किया गया है। 

पदनाम में परिवर्तन के बारे में आपको बताते है - शिक्षा कर्मी वर्ग 01 / व्याख्याता पंचायत का पदनाम अब व्याख्याता , शिक्षा कर्मी वर्ग 02 /शिक्षक पंचायत का पदनाम अब शिक्षक और शिक्षाकर्मी वर्ग 03 /सहायक शिक्षक पंचायत का पदनाम अब सहायक शिक्षक के रूप में परिवर्तित किया गया है। 

संविलियन के बाद इन्हे एल बी संवर्ग(ई एल बी  और टी एल बी ) में रखा गया है। तो चलिए फ्रेंड्स आपको सहायक शिक्षकों के बारे में बताते है। 

सहायक शिक्षक जो प्राथमिक शालाओं में पदस्थ होते है और कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों को शिक्षा देते है। दोस्तों आप भी इस प्राथमिक स्तर के शिक्षा को पार करके ही आगे बढे होंगे और आज अपने प्राथमिक स्कूल के शिक्षक को याद जरूर करते होंगे। 

प्राथमिक स्तर के बच्चों को  शिक्षा देना ,उन्हें लिखना पढ़ना सिखाना , अक्षर और अंकों का ज्ञान प्रदान करना ये काम बहुत कठिन होता है। इस समय बच्चों को दिया गया शिक्षा ही वास्तविक शिक्षा होता है जिसे सहायक शिक्षक प्राथमिक स्तर में देते है। 

सहायक शिक्षकों के द्वारा ही विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा का प्रारंभिकज्ञान दिया जाता है तब जाकर बच्चे आगे की शिक्षा के क्षेत्र में अपना अगला कदम बढ़ा सकता है। निश्चित ही सहायक शिक्षक वंदनीय और पूजनीय है।   

22 वर्षों में भी नहीं मिला पदोन्नति और क्रमोन्नति 


सहायक शिक्षकों में ऐसे बहुत से लोग शामिल है  जो  कि वर्ष 1998 से लेकर आज तक  एक ही पद पर प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम कर रहे हैं इसके बाद भी उन्हें  आज तक पदोन्नति से वंचित रहना पड़ा है। सहायक शिक्षकों के लिए ये बहुत ही पीड़ादायक है। 

सहायक शिक्षकों में ऐसे कई शिक्षक  रिटायर होने  वाले है लेकिन अपने सेवाकाल में उन्हें न तो पदोन्नति मिल पायी है और न ही क्रमोन्नति। ऐसे में क्या शिक्षा के आधार स्तम्भ माने जाने वाले सहयक शिक्षकों के साथ क्या अन्याय नहीं हो रहा है। 

प्रधान पाठक और शिक्षक के हजारों रिक्त पद 

स्कूल शिक्षा विभाग के डाटा उठाकर देखें तो हजारों पद प्राथमिक प्रधान पाठक और शिक्षक के रिक्त पद है। इसके बाद भी सहायक शिक्षकों की पदोन्नति न होना इनके  साथ एक बहुत ही बड़ा धोखा है। 

वर्ष 1998 से अब तक की सेवा की गणना कारण तो 22 वर्ष का विशाल समय होता है। क्या पिछले 22 वर्षों का यह दर्द सहायक शिक्षकों के लिए  आगे और भी बना रहेगा? या फिर वर्ष 2020 में इस वर्ग को पदोन्नति और क्रमोन्नति का सौगात मिल पायेगा। चलिए आगे बताते है। 

02 वर्ष में संविलियन तो 22 वर्षों में पदोन्नति /क्रमोन्नति क्यों नहीं ? 
  

सहायक शिक्षकों के बारे में आपको ऊपर बताया गया है जो कि 22 वर्षों से एक ही पद में काम करने के लिए मजबूर है। साथियों सहायक शिक्षक  22 वर्षों से एक ही पद पर काम कर रहे हैं लेकिन आज तक उन्हें  पदोन्नति और क्रमोन्नति नहीं मिल  पाया है। 

शासन के घोषणा अनुसार  01 जुलाई 2020 को 02 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले पंचायत/नगरीय निकाय शिक्षकों का शिक्षा विभाग में संविलियन होने वाला है जो कि बहुत सराहनीय है।  संविलियन में वर्ष बंधन समाप्त होने जा रहा है  जो कि शासन का बहुत ही सराहनीय कदम है। 

लेकिन एक तरफ पिछले 22 वर्षों से एक ही पद पर काम करने के बावजूद पदोन्नति और क्रमोन्नति से वंचित रखना कितना सहीं है? क्या इस पर शासन का ध्यान नहीं जाता? आखिर सहायक शिक्षकों का  गुनाह क्या है ? जो उन्हें  पदोन्नति के रिक्त पद होने के बावजूद लगातार पदोन्नति से वंचित रखा जा रहा है। 
शासन जब नयें- नये पंचायत/नगरीय निकाय शिक्षकों का 02 वर्ष में शिक्षा विभाग में संविलियन कर सकती है तो फिर प्राथमिक स्कूलों में पिछले 22 वर्षों से सेवा देने वाले शिक्षा के आधार स्तंभ रखने वाले सहयक शिक्षक एल. बी.संवर्ग  की पदोन्नति क्यों नहीं कर सकती?

राजपत्र में संविलियन  8 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर 

राजपत्र जो कि शासन की महत्वपूर्ण आधार है इसमें संविलियन के लिए 8 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर संविलियन होने की बात कही गयी है। 

जब राजपत्र में शिक्षा विभाग में संविलियन की अवधि 8 वर्ष तय की गई है उसके बाद भी  02 वर्ष पूर्ण करने वाले वाले पंचायत और नगरीय निकाय के शिक्षकों के लिए संविलियन की घोषणा हो सकती है तो  सहायक शिक्षकों  की पदोन्नति भी संभव है।  

एल. बी. संवर्ग शिक्षक पदोन्नति हेतु वर्तमान प्रावधान


वर्तमान में एल. बी. संवर्ग शिक्षकों की पदोन्नति हेतु 5 वर्ष का शिक्षण अनुभव आवश्यक है चूकिशिक्षाकर्मियों का संविलियन  शिक्षा विभाग में 01 जुलाई 2018 को किया गया  हैं इसलिए शिक्षा विभाग के नियमानुसार एल बी संवर्ग के शिक्षकों की  पदोन्नति  01 जुलाई 2023 में होगी।  


एल. बी. संवर्ग शिक्षकों  की पदोन्नति आखिर कैसे होगी?


शिक्षा विभाग के नियमानुसार पदोन्नति के लिए  5 वर्ष का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है।  अत: संविलियन से पहले की सेवा अवधि को वर्तमान पद की सेवा में जोड़ दिया जाय तो  पदोन्नति की जा सकती है। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि जब 8 वर्ष में संविलियन की प्रक्रिया को 2 वर्ष किया गया है। 

दोस्तों इस मुद्दे पर विचार करने की जरुरत है और साथ ही एकजुटता की भी जरुरत है हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि सरकार चाहे तो एल संवर्ग के शिक्षकों को पूर्व की सेवा को वर्तमान पद में शामिल कर सकती है। 

जब संविलियन के लिए वर्ष बंधन (8 वर्ष को 2 वर्ष ) किया जा सकता है तो पदोन्नति और क्रमोन्नति के लिए पूर्व सेवा की गणना किया जा सकता है। यह बिलकुल तर्क संगत है। 

शिक्षा विभाग में पदोन्नति हेतु हजारों पद  रिक्त है 

शिक्षा विभाग मे प्रधान पाठक और शिक्षक के हजारों पद रिक्त हैं जिसमें शासन को अविलंब पदोन्नति करनी चाहिए ,शासन के इस निर्णय से हजारों शिक्षकों को लाभ मिलेगा जो उनका अधिकार भी है। चलिए आपको रिक्त पदों के कुछ आंकड़े बताते है। 

रिक्त पदो की जानकारी


प्राथमिक प्रधान पाठक-लगभग 22000 (रिक्त पद) 
शिक्षक -  लगभग 8000( रिक्त पद) 
मीडिल प्रधान पाठक- लगभग 6000 ( रिक्त पद) 
व्याख्याता- लगभग 10,000( रिक्त पद) 
प्राचार्य- लगभग 700 (रिक्त पद) 

आज के आर्टिकल में Sahayak Shikshak Promotion And  Kramonnati . सहायक शिक्षकों के  पदोन्नति और क्रमोन्नति के बारे में बताया गया है और कुछ तर्क भी साझा किया गया है जिससे पदोन्नति और क्रमोन्नति संभव है। 

फ्रेंड्स इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों में शेयर करें जिससे सभी शिक्षक संवर्ग अपने अधिकार के लिए एकजुट हो सके और पदोन्नति एवं क्रमोन्नति का लाभ ले सकें। शिक्षकों और शिक्षा विभाग की इसी प्रकार की अपडेट पाने के लिए abdsnews के साथ बने रहिये। 

इसे भी पढ़ें 

Post a Comment

6 Comments

  1. इस दर्द को हम झेल रहे है

    ReplyDelete
    Replies
    1. शिक्षकों को इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है .

      Delete
  2. शिक्षकों को पदोन्नति और क्रमोन्नति से वंचित रखना उचित नहीं है . निश्चित ही शिक्षक इस दर्द को झेल रहे है .

    ReplyDelete
  3. जुलाई 2020 से पहले पदोन्नति, क्रमोन्नति शासन-प्रशासन सरकार को करना चाहिए क्योंकि बहुत से पद रिक्त पड़ा हुआ है सहायक शिक्षक सबसे ज्यादा शोषित पीड़ित हैं।

    ReplyDelete
  4. पदोन्नति और क्रमोन्नति सहायक शिक्षक को मिलना ही चाहिए सर . निश्चित ही सहयक शिक्षक सबसे ज्यादा शोषण का शिकार है .

    ReplyDelete