HTML/JavaScript

cgschool में शिक्षक पंजीयन होने पर भी अपंजीकृत क्यों है पूरी जानकारी | पढ़ाई तुंहर दुआर में पंजीयन सुधार कैसे करें



cgschool में शिक्षक पंजीयन होने पर भी अपंजीकृत क्यों है पूरी जानकारी

छग स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना पढ़ाई तुंहर दुआर पुरे प्रदेश में संचालित हो रहा है। इस योजना के माध्यम से स्कूल और कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे है ,जिसमे शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जैसे कि आप सभी को मालूम है कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए पुरे देश में लॉक डाउन किया गया है। इस समय बहुत से सरकारी कार्य के लिए वर्क फ्रॉम होम का आदेश लागु किया गया है। 

पढ़ाई तुंहर दुआर भी वर्क फ्रॉम होम का एक हिस्सा है जिसके माध्यम से शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को वीडियो और ऑडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए छग सरकार ने एक वेबसाइट भी लांच किया है जिसका वेब लिंक cgschool.in है। 

आज के आर्टिकल में शिक्षकों के पंजीयन से सम्बंधित कुछ समस्याओं के बारे में जानकारी बताया गया है ,जिसमे खासतौर से ऐसे शिक्षक जो अपना पंजीयन ऑनलाइन पोर्टल cgschool.in में कर लिया है लेकिन राज्य से  अपंजीकृत बताया जा रहा है। 

शिक्षकों का अपंजीकृत होने का क्या कारण है इसी टॉपिक पर आपको जानकारी दिया जा रहा है ,यदि आपके साथ या आपके किसी अन्य साथी के साथ भी इस प्रकार की समस्या है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा और ध्यान से पढ़ना चाहिए। 

शिक्षक पंजीयन की जानकारी 



cgschool.in में सभी शिक्षकों द्वारा पंजीयन किया गया है। इसके लिए शिक्षक का मोबाइल नंबर प्रयोग में लाया गया है। यदि किसी शिक्षक ने अभी तक अपना पंजीयन नहीं किया है तो उन्हें तत्काल पंजीयन कर लेना चाहिए। पंजीयन की पूरी प्रक्रिया के लिए आप नीचे दिए लिंक पर जाकर देख सकते है। 




पंजीयन करने के बाद भी अपंजीकृत क्यों दिख रहा है 

शिक्षकों द्वारा वैसे तो पूर्ण रूप से पंजीयन कर लिया गया फिर भी बहुत से शिक्षकों को राज्य से अपंजीकृत होने की नोटिस जारी किया गया है और साथ ही शिक्षकों की सूचि भी जारी किया गया है। पंजीयन के बाद भी इस प्रकार की समस्याएं आयी है उसके क्या कारण है। चलिए आपको इसके बारे में बताते है। 

पंजीयन के लिए शिक्षकों का मोबाइल नंबर और कर्मचारी कोड या टीचर कोड के साथ स्कूल का udise code अनिवार्य है। कुछ शिक्षकों द्वारा पंजीयन के समय स्कूल का udise code या कर्मचारी कोड नहीं भरा गया है इस कारण भी अपंजीकृत दिख रहा है। 

शिक्षकों द्वारा कर्मचारी कोड और udise code भरने के बाद भी इस प्रकार की समस्या आ रही है। जिसका कारण है दो प्रकार का कर्मचारी कोड या टीचर कोड का होना। 

शिक्षकों का दो प्रकार का कर्मचारि कोड है जिसमे संविलियन वाले शिक्षकों का ही दो कोड है (संविलियन के पहले और संविलियन के बाद वाला कोड )और बिना संविलियन वाले शिक्षकों का अलग कर्मचारी कोड। 

संविलियन हो चुके शिक्षकों का कर्मचारी कोड 11 अंकों है जो DDO कोड के साथ है जैसे - 21300220045 इसी प्रकार   जिन शिक्षकों का संविलियन नहीं हुआ है उनका कर्मचारी कोड 9 अंको का है। जैसे - 630600252 . 

कौन से कर्मचारी कोड का प्रयोग करें 



शिक्षकों को प्राप्त कर्मचारी कोड के बारे में आपको बताया गया। अब यहाँ पर प्रश्न उठता है कि आखिर कौन से कर्मचारी कोड का प्रयोग करें। 11 अंको वाला या 9 अंको वाला। 

ज्यादा समस्या संविलियन वाले शिक्षकों के लिए है क्योंकि उनके पास संविलयन के पहले अलग कोड और संविलयन से बाद दुसरा कोड है। वे शिक्षक जिनका संविलियन नहीं हुआ है उनको तो 9 अंको वाला ही कर्मचारी कोड प्रयोग करना है। 

संविलियन प्राप्त कर चुके शिक्षकों को 11 अंक और 9 अंक दोनों प्रकार के कर्मचारी कोड का प्रयोग करना है। जिसमे उन शिक्षकों को जिनका संविलियन जुलाई 2018 में हुआ है उन्हें नए कर्मचारी कोड 11 अंको वाले से पंजीयन करना है। 

ऐसे शिक्षक जिनका संविलियन जुलाई 2018 के बाद हुआ है उनको अपने पुराने कर्मचारी कोड 9 अंकों वाले से पंजीयन करना है। इस प्रकार शिक्षक अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके पंजीयन में सुधार कर सकते है। चलिए आपको बताते है पंजीयन में सुधार कैसे करें। 

पंजीयन में सुधार कैसे करें ,देखें ये स्टेप 



➦ सबसे पहले cgschool.in को ओपन करें 

➦ अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। 

  •  लॉगिन होने के बाद मेनू विकल्प का चयन करें 
  •  शिक्षक के कार्य का चयन करें 
  • शिक्षक प्रोफाइल संसोधन का चयन करें 

➦ अब शिक्षक प्रोफाइल खुलेगा जिसमे अपनी जानकारी चेक करें। 

➦ टीचर कोड में ऊपर बताये अनुसार कोड प्रविष्ट करें। 

➦ आवश्यकतानुसार अन्य जानकारी भी सुधार कर सकते है। 

➦ अंत में पंजीयन करें पर टैप करें।  

इस प्रकार ऊपर बताये गए स्टेप और जानकारी का फॉलो  करके कोई भी शिक्षक अपने  पंजीयन में सुधार कर सकते है। 

आज के आर्टिकल में  cgschool में शिक्षक पंजीयन होने पर भी अपंजीकृत क्यों है इसकी पूरी जानकारी | और पंजीयन में सुधार कैसे करें के बारे में बताया गया है। उम्मीद है ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी होगी।  

पढ़ाई तुंहर दुआर और ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल की अपडेट और नई जानकारी  के लिए www.abdsnews.com पर नियमित विजिट करें। धन्यवाद। 

सम्बंधित ये भी पढ़ें 



Post a Comment

0 Comments