HTML/JavaScript

Zoom Cloud Meeting App Ban | Zoom App के प्रयोग पर रोक ,,डाटा चोरी होने का खतरा



Zoom App के प्रयोग पर सरकार ने लगाई रोक।  अब Zoom एप से नहीं होगी मीटिंग और ऑनलाइन क्लास 

Zoom App हाल ही में लॉक डाउन के कारण काफी पॉपुलर हुआ है और इस एप को करोड़ों लोगों ने अपने मोबाइल और कम्प्यूटर में डाउनलोड करके इसका उपयोग कर रहे है। यदि आप भी इसे अपने मोबाइल फोन में इनस्टॉल किये है तो आज का ये आर्टिकल जरूर पढ़ें।


आज के आर्टिकल में आपको zoom app के बारे में पूरी जानकारी बताया गया है और ये भी बताया गया है कि आखिर ये एप इतना पॉपुलर होने के बाद अचानक इसमें रोक क्यों लगा दिया गया। इन सभी प्रश्नों का जवाब आपको इसी आर्टिकल में बताया गया है। 

Zoom App पर रोक क्यों लगाया गया , इसे जानने के पहले आपको zoom app  के बारे पूरी जानकारी होना बहुत जरुरी है। तो चलिए फ्रेंड्स आपको सभी information स्टेप बाई स्टेप बताते है। 

Zoom Cloud Meeting App क्या है ? 

ZOOM APP एक VIDEO और AUDIO  CONFRENSING एप है। इसके माध्यम से एक साथ 100 लोग ऑनलाइन मीटिंग कर सकते है। अर्थात एक साथ 100 लोग वीडियो या ऑडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़  सकते है। 

अभी हॉल ही में लॉक डाउन के कारण ZOOM के यूजर अचानक बढ़ गए। दरअसल कई प्रकार के मीटिंग और ऑनलाइन क्लासेस के लिए इस एप को अनिवार्य कर दिया गया था। इसलिए सभी अपने मोबाइल में ZOOM को डाउनलोड करके प्रयोग करना शुरू कर दिए थे। 

Zoom App के प्रयोग पर रोक क्यों -जानें   



जैसे कि आपको ऊपर बताया गे कि zoom app को करोड़ो लोगों ने अपने मोबाइल में इनस्टॉल करके मीटिंग और ऑनलाइन क्लास लेना शुरू कर दिए थे। लेकिन अब इसके प्रयोग को सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। इसके बारे में आपको विस्तार से बताते है। 

डाटा चोरी  होने का खतरा 

ज़ूम एप के माध्यम से यूजर की पर्सनल डाटा हैक हो सकता है। इसके बारे में भारत के कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम और राष्ट्रिय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने भी इस एप के प्रयोग को सुरक्षित नहीं बताया है। उन्होंने अपने रिपोर्ट में कहा है कि zoom  से हैकर सरकारी और  प्राइवेट डाटा को चोरी करके गलत इस्तेमाल कर सकते है। 

zoom एप के सीईओ ने भी एप में मौजूद सुरक्षा खामियों के लिए माफ़ी मांगी है और भविष्य में इन खामियों को ठीक करने की बात भी कही है। 

कैसे हो सकती है हैकिंग -ऐसे समझें 



फ्रेंड्स जब आपने Zoom App को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया होगा तो वह आपके मोबाइल के होम स्क्रीन में दिखा होगा। इसके बाद जब आप इस एप को प्रयोग में लेन के लिए इस पर टच किये होंगे तो यह बहुत से परमिशन भी मांगता है जिसे Allow करना होता है। 

चलिए आपको इन सब बातों को विस्तार से समझाते है। जब कोई भी यूजर किसी एप को अपने मोबाइल में इंसटाल करके आगे उसका प्रयोग करने के लिए एप को ओपन करता है तो उस एप के द्वारा कुछ परमिशन allow करने को कहा जाता है। 

जैसे कॉन्टैक्ट ,वाईफाई , फ़ोन मेमोरी ,इंटरनेट डाटा और कई प्रकार के परमिशन अलग अलग एप में माँगा जाता है ,जिसे allow करने पर ही वह एप हमारे मोबाइल में काम करता है। 

कई एप में परमिशन allow करने के बाद भी सुरक्षित प्रयोग होता है। लेकिन zoom app के मामले में राष्ट्रिय साइबर सुरक्षा एजेंसी और कम्प्यूटर रिस्पांस टीम ने भी कहा है की इसके प्रयोग से डाटा हैक हो सकता है। 

आप क्या करें 

फ्रेंड्स जैसा की इस एप के बारे में बताया गया है कि इसका प्रयोग सुरक्षित नहीं है। यदि आप भी अपने मोबाइल में Zoom App को इंस्टाल किये है और किसी प्रकार को ऑनलाइन मीटिंग या क्लास इसके माध्यम से संचालित कर रहे है तो इसे बंद कर दें  और अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से इस एप को रिमूव कर लीजिये। 

छग शासन ने zoom App पर लगाया रोक 



छग में लॉक डाउन के दौरान विभिन्न मीटिंग और क्लास ऑनलाइन लिया जा रहा है जिसमे zoom एप का प्रयोग किया जा रहा था। लेकिन शासन की और से एक आदेश जारी करके तत्काल इस एप के प्रयोग पर रोक लगा दिया गया है। 

कई मीटिंग zoom एप से रखे गए थे जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। स्कूल और कालेजों में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों को भी इस एप का प्रयोग करने कहा गया था जिसे तत्काल रोक लगा दिया गया है। इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी किया गया है।  


आज के आर्टिकल में हमने अपने पाठकों को सचेत करते हुए Zoom Cloud Meeting एप पर लगाए गए प्रतिबन्ध के बारे में बताये है। ये जानकरी आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर करें और उन्हें भी इसके बारे में सचेत करें। 

नए नए और लेटेस्ट जानकारी के लिए आप abdsnews.com पर बने रहिये। अगले आर्टिकल में एक नयी जानकारी आपके लिए लाया जायेगा। धन्यवाद। 

Post a Comment

0 Comments