HTML/JavaScript

Padhai Tuhar Duaar ( पढ़ई तुंहर दुआर) में शिक्षक और विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) कैसे करें



Padhai Tuhar Duaar में शिक्षक और विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन कैसे करें -स्टेप बाई स्टेप देखें 
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने NIC के सहयोग से एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है जिसका लिंक cgschool.in है। इस लिंक में जाकर सभी शिक्षक ,विद्यार्थी और पालक अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।


प्रदेश के सभी  प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक ,माध्यमिक और  हायर सेकंडरी  स्कूल के संस्था प्रमुख व  सभी शिक्षकों को इस पोर्टल  जाकर रजिस्टर  आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा  जारी किये गए है। साथ ही जिला स्तर से भी इसके आदेश दिए  जा रहे है। 

ऑनलाइन पोर्टल में पंजीयन कैसे करें 


पढ़ई तुंहर दुवार में शिक्षक अपना व अपने समस्त विद्यार्थियों का  ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल  लिंक cgschool.in में जाकर   पंजीयन कर सकते है। 

पंजीयन (रजिस्ट्रेशन ) कैसे करें इसके बारे स्टेप बाई स्टेप बहुत ही सरल और आसान  तरीके से बताया गया है जिसे आप पढ़कर या फॉलो करते हुए अपना और  अपने स्कूल के समस्त विद्यार्थियों का पंजीयन कर सकते है। 

तो चलिए दोस्तों आपको रजिस्ट्रेशन /पंजीयन करने के सभी स्टेप क्रम से बताते है। 

सबसे पहले आप cgschool.in इस लिंक  को GOOGLE  मे  जाकर टाइप करें और सर्च करें। जैसे ही आप सर्च करेंगे यह  पोर्टल खुल जाएगा , जिसमे तीन ऑप्शन(विकल्प ) आएगा। 
1. विद्यार्थी पंजीयन
2 शिक्षक पंजीयन
3 पासवर्ड भूल गया 

चलिए आपको पंजीयन कैसे करें ,इसके बारे में बताते है। पहले शिक्षक पंजीयन उसके बाद विद्यार्थी पंजीयन के स्टेप बताया गया है।यहाँ से पूरी जानकरी देखें  



  •  शिक्षक पंजीयन

शिक्षक पंजीयन के लिये सबसे पहले  शिक्षक पंजीयन विकल्प पर टैप करें, जिसमे जानकारी भरने  के लिए आप्शन खुलेगा ,जिसे क्रम से भरें। ये क्रम इस प्रकार है।

1. शिक्षक का मोबाइल नंबर  प्रविष्ट करे ।
2. शिक्षक अपने नाम प्रविष्ट करे।
3. शिक्षक अपने ईमेल प्रविष्ट करें।
4. शिक्षक अपने जिला चयन करे।
5. शिक्षक का पता या स्कूल का नाम  प्रविष्ट करे।
6. स्टेटस का चयन करें।
7. अध्यापन अनुभव वर्ष लिखे
8. शिक्षा का स्तर चयन करें।
9. प्रशिक्षण का स्तर चयन करें
10. टीचर कोड लिखे
11.शाला का यू डाइस कोड लिखे।
12. पासवर्ड बनायें ,,इसमें आप अपना मोबाइल नंबर डाल सकते है। 
13. पासवर्ड पुष्टि के लिए पुनः  प्रविष्ट करें
14. अंतिम में  पंजीयन करें बटन पर  क्लिक करें ।

  • विद्यार्थी पंजीयन 
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशनुसार विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों  का पंजीयन करना अनिवार्य है। चलिए आपको विद्यार्थी पंजीयन के लिए क्रम बताते है।

होम पेज में आप  विद्यार्थी पंजीयन विकल्प पर  क्लिक करें ,इसके बाद जानकारी भरने के लिए  ऑप्शन आएगा  जिसे क्रम से भरें। क्रम इस प्रकार है। 



1. विद्यार्थी का मोबाइल नंबर प्रविष्ट करें
2. विद्यार्थी का नाम प्रविष्ट करें
3. विद्यार्थी का ईमेल यदि  है तो (अनिवार्य नही है)
4. विद्यार्थी का पता या स्कूल का नाम प्रविष्ट करें।
5. विद्यार्थी का पासवर्ड डालें। यहाँ आप मोबाइल नंबर का प्रयोग कर सकते है। 
6. पासवर्ड की पुष्टि करें जिसमे पुनः पहले वाला पासवर्ड ही डालें। 
7. अंतिम में पंजीयन करें बटन को क्लिक करें



cgschool.in (पढ़ई  तुंहर दुवार) में शिक्षक (Teacher) और विद्यार्थी (Student ) रजिस्ट्रेशन कैसे  करें  -इसके बारे में बाहर ही सरल तरीके से सभी स्टेप आज के आर्टिकल में बताया गया है। उम्मीद है आपके लिए काफी मददगार होगी। इसे अन्य लोगों को भी शेयर जरूर करें।

ये भी पढ़ें 

शिक्षक रजिस्ट्रेशन कैसे करें यहाँ देखें 

Post a Comment

5 Comments

  1. realy good for all students and teachers...thank you

    ReplyDelete
  2. अच्छी योजना है ।

    ReplyDelete
  3. कोरोना काल में यही योजना काम आने वाली है . पढाई तुंहर दुआर

    ReplyDelete