HTML/JavaScript

छात्रवृत्ति की एंट्री करने के लिए दिया गया अंतिम मौका ,,,,,10 हजार विद्यार्थियों का नहीं हो पाया है ऑनलाइन एंट्री ,,Scholarship-2019-20 Online Entry Last Chance



छात्रवृत्ति की एंट्री करने दिया गया अंतिम मौका,,

Abdsnews :-राज्य में स्कूली छात्र छात्राओं के छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री किया जाता है इसके लिए पात्र छात्र -छात्राओं का नाम टीम्स टी एप्प में करनी है तभी उनको छत्रवृत्ति मिल पायेगी। ऑनलाइन एंट्री का काम कई महीनों से चल रहा है फिर भी काम अधूरा है। 



छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री का काम पूरा करने के लिए राज्य स्तर से कई बार निर्देश दिया गया है इतना ही नहीं इसके लिए जिलशिक्षशिक्षा अधिकारी ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों को समय पर एंट्री नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दिया जा चूका है। 

उच्च कार्यालय से चेतावनी के बाद भी आज स्थिति ऐसी है कि हजारों छात्र छात्राओं  की ऑनलाइन एंट्री नहीं हो पायी है और न ही किसी प्रकार की कार्यवाही की गयी है। 

10 हजार छात्र -छात्राओं की नहीं हुई ऑनलाइन एंट्री 

ऑनलाइन एंट्री की बात करें तो केवल बिलासपुर जिले में ही 10 हजार छात्र -छात्राओं की एंट्री नहीं हो पायी है अब आप पुरे राज्य की स्थिति के बारे म आंकड़ा लगा सकते है। 

टीम्स टी एप्प में करनी है ऑनलाइन एंट्री 

स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है इसके लिए ऑनलाइन एंट्री टीम्स टी एप्प में करने के निर्देश दिए गए है। टीम्स टी एप्प के माध्यम से एंट्री करने के लिए आप नीचे दिए लिंक का प्रयोग कर सकते है। 





प्राथमिक और मिडिल स्कूल के छात्रो की ऑनलाइन एंट्री करने की जिम्मेदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारितों को और हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों की एंट्री के लिए सम्बंधित स्कूल के प्राचार्यों को जिम्मेदारी दी गयी है। 

एंट्री के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला गया 

छात्रवृत्ति की एंट्री करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल को 9 मार्च तक ओपन किया गया है। छात्र छात्राओं की एंट्री टीम्स टी में समय पर नहीं हो पाया था उसके बाद पोर्टल लॉक कर दिया गया था लेकिन एक बार फिर से इसे ओपन किया गया है। अब 9 मार्च क पोर्टल में जाकर एंट्री किया जा सकता है। 

 ये भी पढ़ें 




Post a Comment

0 Comments