HTML/JavaScript

मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत सूखा खाद्यान्न सामग्री (चावल एवं दाल ) वितरण के आदेश - बच्चों को दिया जायेगा 40 दिवस का खाद्यान्न।



मध्यान्ह भोजन सूखा खाद्यान्न वितरण (MDM Dry Foodgrain  Distribution ) 

स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत बच्चों को सूखा खाद्यान्न वितरण करने का आदेश जारी  गया है। जिसमे माह मार्च और अप्रैल 2020 का चावल और दाल स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को  दिया जायेगा। इसमें कुल 40 दिवस का खाद्यान्न प्रति विद्यार्थी वितरित किया जाना है।


नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश के स्कूलों में 13 मार्च से अवकाश घोषित कर दिया गया है ,जिसके कारण  मध्यान्ह भोजन भी प्रभावित हुआ है। किन्तु खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत सभी बच्चों को मध्यान्ह भोजन करना अनिवार्य है। साथ ही पुरे देश के साथ राज्य में भो लॉक डाउन किया गया है जिससे लोगों की रोजी रोटी भी प्रभावित हुई है। बच्चों को मिलने वाली मध्यान्ह भोजन का सूखा राशन भी उन्हें मिल जाय तो कुछ राहत जरूर मिल पायेगा। 

3 और 4 अप्रैल को वितरण किया जायेगा खाद्य सामग्री 

शासन के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि में ही खाद्यान्ह का वितरण किया जाना है। इसके लिए 3 और 4 अप्रैल 2020 को तिथि निर्धारित की गयी है। इस तिथि में शिक्षकों द्वारा नियमानुसार स्कूल वाले गाँव में जाकर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए चावल और दाल का वितरण करना है।

वितरण के लिए चावल कहाँ से मिलेगा 

स्कूल में दर्ज बच्चों को चावल और दाल का वितरण करने के लिए सबसे पहले शिक्षकों को चावल की मात्रा का बिल बनाकर उस PDS में देना होगा जहा से पहले चावल उठाव करते थे। और फिर उसी PDS से उन्हें चावल और दाल मिलेगा। इसके पश्चात् वितरण की प्रक्रिया किया जायेगा।

खाद्यान्न की मात्रा देखिये जो बच्चों को दिया जायेगा 



जैसे कि ऊपर वाले पैराग्राफ में बताया गया है कि माह -मार्च और अप्रैल 2020 के मध्यान्ह भोजन के लिए कुल 40 दिवस का सूखा खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा।  शासन की ओर से बच्चों को दाल और चावल देने के आदेश दिए गए है। साथ ही खाद्यान्न का मात्रा भी निर्धारित किया गया है। नीचे देखिये खाद्यान्न की मात्रा। 

प्राथमिक शाला  के लिए -प्रति छात्र 

चावल की मात्रा = 4  किलोग्राम 
दाल की मात्रा  = 0.8  किलोग्राम 

अपर प्राथमिक शाला  के लिए -प्रति छात्र 

चावल की मात्रा = 6  किलोग्राम 
दाल की मात्रा  = 1.2  किलोग्राम

वितरण के लिए जरुरी बातें और सावधानी  

खाद्यान्न वितरण करने  ही कुछ जरुरी  अनिवार्य बातें भी है जिसका पालन करना  उसे बिंदुवार बताया गया है। इन बातों का विशेष ध्यान रखें। 
  • खाद्य सामग्री का वितरण 3 और 4 अप्रैल को  जायेगा। 
  • वितरण करने के निर्धारित तिथि के पूर्व गांव में मुनादी करके सभी पालकों को इसकी जानकारी दे देवें। 
  • सोशल डिस्टेंसिंग  विशेष ध्यान रखें अर्थात दुरी बनाये रखें। 
  • भीड़ इकठ्ठा न हो  इसका भी विशेष ख्याल रखें। इसी लिए दो दिन निर्धारित की गयी है। अपनी सुविधानुसार पालकों को बुलवाएं। 
  •   बच्चों को बिलकुल भी न बुलवाएं। खाद्यान्न वितरण में केवल पालक ही आएंगे इसका विशेष ध्यान रखें। 
  • जिन बच्चों का खाद्यान्न वितरण  जायेगा उनके नाम  सामने पालकों का हस्ताक्षर कराएं।  

 ये भी पढ़ें 



                                

Post a Comment

0 Comments