HTML/JavaScript

क्रमोन्नति वेतन बनाने पर सहायक ग्रेड-2 को निलंबित किया गया ,,,,,जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया निलंबन आदेश



गरियाबंद (Abdsnews) :- सहायक शिक्षकों को  क्रमोन्नति वेतन बनाने  के सम्बन्ध में एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमे गरियाबाद जिले के छुरा विकासखंड के बीइओ आफिस के स्थापना शाखा प्रभारी दिनेश कुमार साहू सहायक ग्रेड -2 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 


पिछले दिनों एक खबर सामने आया था कि गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड में लगभग 51 सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन जारी किया गया है। ये खबर आग की तरह फ़ैल गयी। जब खबर वायरल हुआ तो मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिलापंचायत गरियाबंद ने जनपद सीईओ छुरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया जिसमे जवाब प्रस्तुत करने कहा गया कि आखिर आपने किस नियम के तहत सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतन जारी किया है। 

जिलापंचायत गरियाबंद ने डीईओ को निलंबन प्रस्ताव भेजा -यहाँ से डाऊनलोड करें 





मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद ने जिलाशिक्षा अधिकारी गरियाबंद को सहायक ग्रेड -2 दिनेश कुमार साहू को निलंबन करने के प्रस्ताव भेजा है जिसमे जांच समिति द्वारा इस संबंध में किये गए जांच का भी उल्लेख किया गया है। 

जिलापंचायत सीईओ द्वारा जारी पत्र  में कहा गया है कि कार्यालय जनपद पंचायत छुरा जिला गरियाबंद के  क्रमांक /1438/ज.प./शि.क.क्रमो।/स्था./2019-20  छुरा ,दिनांक  19.12.2019 के द्वारा विकासखंड छुरा अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक (एल.बी.) कर्मचारियों को क्रमोन्नति वेतनमान स्वीकृत आदेश जारी कर अधिक राशि भुगतान किया गया है। 

अधिक राशि भुगतान के सम्बन्ध में कार्यालय जिला पंचायत गरियाबंद के आदेश क्रमांक /6958/जि .प./शिक्षा स्था /एफ-01 /2020 गरियाबंद , दिनांक 03.03.2020 द्वारा उक्त प्रकरण की जांच हेतु 05 सदस्यीय जांच समिति गठित की गयी थी। 

जाँच समिति का रिपोर्ट 



जिलापंचायत गरियाबंद द्वारा गठित 05 सदस्यीय जांच समिति द्वारा दिनांक 04.03.2020 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। 

05 सदस्यीय जांच समिति द्वारा किये गए जांच में सहायक शिक्षक (एल बी ) कर्मचारियों को क्रमोन्नति वेतन की पात्रता नहीं होने की बात कही गयी है। 

उन्होंने अपने रिपोर्ट में  लिखा है कि  उक्त कर्मचारियों को क्रमोन्नति वेतन की पात्रता नहीं होने के बावजूद भी स्थापना शाखा प्रभारी श्री दिनेश कुमार साहू सहायक ग्रेड -02 द्वारा क्रमोन्नति वेतनमान 9300-34800-4200 की स्वीकृति हेतु नस्ती विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुरा को प्रस्तुत किया गया। एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा द्वारा स्वीकृति आदेश जारी किया गया। 

स्वीकृति आदेश के निर्देशों का पालन नहीं करते हुए कार्यालय स्थानीय निधि संपरीक्षा रायपुर से बिना सत्यापन कराये वेतन देयक प्रस्तुत करते हुए अधिक राशि का भुगतान दिसंबर 2019 से निरंतर किया जाना पाया गया। 

शाखा प्रभारी सहायक ग्रेड -02 को निलंबित किया गया -आदेश जारी 




क्रमोन्नति वेतन जारी करने के सम्बन्ध में ऊपर बताये गए जिला पंचायत सीईओ के जांच समिति के रिपोर्ट के आधार पर शाखा प्रभारी को दोषी माना गया और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और निलंबन अवधि में उन्हें कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुरा में उपस्थिति देने कहा गया है। 

निलंबन की अवधि में सहायक ग्रेड -02 दिनेश कुमार साहू को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता की बात कही गयी है। 

अधिक वेतन की होगी रिकवरी 



सहायक शिक्षकों को दिसंबर से फरवरी माह तक क्रमोन्नति वेतनमान मिला है जिसे शासन स्तर से अमान्य कर दिया गया इसका मतलब यह हुआ कि सहायक शिक्षकों को जारी किया गया अधिक वेतन प्रतिमाह लगभग 10 से 12 हजार अधिक वेतन नियमानुसार रिकवरी किया जायेगा। 

आखिर दोषी कौन ??

क्रमोन्नति वेतन के सम्बन्ध में अधिकारीयों ने जांच समिति बनाकर एक नीचे स्तर के कर्मचारी सहायक ग्रेड -02 को एकतरफा दोषी मानकर उन्हें निलंबित कर दिया है। यहाँ पर एक प्रश्न उठता है जिसके बारे में सभी को विचार करने की आवश्यकता है। 

फ्रेंड्स आप ऊपर बताये गए पुरे मामले को जरूर पढ़ लिए होंगे -अब आप विचार करें कि इस मामले में क्या केवल सहायक ग्रेड -02 ही दोषी है या फिर पूरा चैनल। ज़रा सोचिये बढ़ा हुआ वेतन जारी करने वाला अधिकारी क्या इसमें दोषी नहीं है ? 

क्रमोन्नति का नियम जब सहायक शिक्षकों को नहीं है तो फिर अधिकारीयों के हस्ताक्षर से उन्हें वेतनमान कैसे जारी कर दिया गया और ओ भी एक नहीं तीन तीन माह से वेतन मिलत रहा। 

यदि क्रमोन्नति वेतन का प्रावधान नहीं है तो फिर अधिकारी सामान्य सभा में प्रस्ताव कैसे पास कर लिए ? क्या प्रस्ताव पास करने वाले समिति इसका दोषी नहीं है ? 

उक्त सवालों का जवाब आप भी जानते है। तो फिर इस सिस्टम को सुधरने के लिए आप भी आगे आएं और आप सभी से आग्रह है कि कर्मचारी हित  में ये सन्देश अपने विभागीय साथियों तक और अन्य लोगों तक जरूर पहुंचाएं। ,,,धन्यवाद ,,,

ये भी पढ़ें 👇👇👇




Post a Comment

0 Comments