HTML/JavaScript

कोरोना संदिग्धों की निगरानी और पेट्रोल पम्प में लगी शिक्षकों की ड्यूटी



कोरोना संदिग्धों की निगरानी और पेट्रोल पम्प में लगी शिक्षकों की ड्यूटी :- कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। इसके संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। साथ ही इसके चैन को तोड़ने के लिए पुरे देश में लॉक डाउन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे है।

TEACHERS-DUTY-IN-CORONA

लॉक डाउन के चलते किसी को कोई परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो इसके लिए भी सरकार द्वारा गाइड लाइन जारी कर दिया गया है। जो जरुरी सामान वाले दुकान है उसको समय में खुले रखने को कहा है। 

लॉक डाउन में इन कर्मचारियों की ड्यूटी 👇



जैसे कि आप सभी जानते है लॉक डाउन में स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा सेवाओं को अनिवार्य ड्यूटी में रखा गया है। इसके साथ साथ कुछ अन्य सेवाएं भी है जिनको जरुरी सेवा में रखा गया है। इस समय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों जिसमे डॉक्टर ,नर्स ,पैरामेडिकल स्टाफ ,ड्रेसर ,एवं अन्य सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी अनिवार्य है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए पुलिस विभाग और अन्य सुरक्षा कर्मियों को अनिवार्य सेवा में रखा गया है। 

शिक्षकों की  ड्यूटी नगर /गॉव और पेट्रोल पम्प में 👇

कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। और इसको रोकने के लिए  लॉक डाउन या तालाबंदी को ही कारगर तरीका माना गया है। इस समय कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे -कई लोग लॉक डाउन में घर से बाहर बेवजह निकल सकते है , कुछ जगहों पर भीड़ इकठ्ठा हो सकता है और अन्य दिक्क़ते भी आ सकती है। 
कुछ लोग विदेश दौरे से आये है ,कुछ अन्य राज्यों से यात्रा किये है और इस बात को छुपा भी रहे है ऐसे लोगों का पता लगाना और उन्हें आइसोलेशन में रखना ये भी एक मुश्किल काम है। इस हेतु काफी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता सरकार को पड़ रही है।  

संदिग्धों की निगरानी में ड्यूटी :- शिक्षकों की ड्यूटी भी कोरोना वायरस से संबधित विभिन्न कार्यों में लगायी गयी है। इसमें शिक्षकों को गांव में कोरोना संदिग्धों की निगरानी करनी है। साथ ही  जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में है उनकी निगरानी करने के लिए भी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गयी है।
ड्यूटी आदेश डाऊनलोड करें  



पेट्रोल पम्प में ड्यूटी :- शिक्षकों की ड्यूटी पेटोल पम्प में भी लगायी गयी है यहाँ पर शिक्षकों को ध्यान रखना है कि लोगों की भीड़ इकठ्ठा न हो और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी जागरूक करना है। इसके लिए शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए है। 
पेट्रोल पम्प में शिक्षकों की ड्यूटी आदेश 


PETROL-PUMP-ME-TEACGERS-DUTY
पेट्रोल पम्प में शिक्षकों की ड्यूटी आदेश 

Post a Comment

0 Comments