HTML/JavaScript

मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक दिन का वेतन देंगे शिक्षक संवर्ग



मुख्यमंत्री  सहायता कोष में एक दिन का वेतन देंगे शिक्षक संवर्ग,,,,,यहाँ देखिये शिक्षकों के इस सहयोग से सरकार को कितनी राहत मिलेगी 👇 


छग (Abdsnews) :-  कोरोना वायरस  (COVID-19) जो कि वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दिया है। कोरोना के इस तेजी से फैलते संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार  ने 21 दिन का लॉकडाउन पुरे देश में लागु कर दिया है ,जो 14 अप्रैल तक चलेगा। 

लॉक डाउन के दौरान देश -प्रदेश के जनता को किसी भी हाल में घर से नहीं निकलने को कहा है। हमारे प्रदेश में भी माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेश के नागरिकों को लॉक डाउन का पालन करने को कहा है। इस दौरान कोई भी नियम का उल्लंघन करते पाया गया उसके ऊपर क़ानूनी कार्यवाही का भी प्रावधान है।


इस विकट परिस्थिति में पुरे देश की आर्थिक स्थिति पर भी बहुत अधिक बोझ पड़ने का अनुमान है क्योंकि पूरी दुनिया थम चुकी है सभी कारोबार चौपट हो गया है। ऐसे समय में जो गरीब वर्ग के लोग है उनकी रोजी रोटी भी छीन गयी है। सरकार ने सभी की मदद करने का आश्वाशन दिया है। 

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है साथ हो लोगों से भी अपील कर रही है कि जितना चाहे सभी अपने स्तर पर मदद का हाथ बढ़ाए। और ज्यादा से ज्यादा मदद करने कहा गया है। 
एक दिन का वेतन दान करेंगे शिक्षक 


शिक्षक एक ऐसा वर्ग है जो हर वक्त सहयोग की भावना से ओतप्रोत होते है। और जब किसी की मदद करनी होती है तो हमेशा तैयार रहते है। अभी जब पूरा देश संकट की घडी में है तो शिक्षकों ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री रहत कोष में देने का फैसला किया है। 

राज्य में विभिन्न वर्गों के शिक्षकों की संख्या लगभाग 3 लाख है। जिसमे शिक्षक पंचायत ,शिक्षक एल बी संवर्ग ,ई और टी संवर्ग के शिक्षक सभी को शमिल किया गया है। ये संख्या काफी बड़ी संख्या है। जिससे शिक्षकों द्वारा दिया गया सहायता राशि 35 से 40 करोड़ या उससे भी अधिक होगा। 

मुख्यमंत्री सहायता कोष का अकाउंट नंबर-यहाँ देखें  👇

साथियों इस बात का विशेष ध्यान रखें -आजकल फ्रॉड करने वालों की कमी नहीं है। इस समय कई लोग फ्रॉड करने के लिए एक्टिव है। आप किसी के बहकावे में न आएं और यदि आप दान करना चाहते है तो मुख्यमंत्री सहायता कोष के अकाउंट नंबर में ही राशि जमा करें।

आपको यहाँ मुख्यमंत्री राहत कोष का अकाउंट नंबर दिया गया है राशि जमा करने  इसकी जांच जरूर कर लें।
भारतीय स्टेट बैंक मंत्रालय ब्रांच ,,IFSC CODE - SBIN0004286 ,,,,ACCOUNT NO . 30198873179 .
नीचे चित्र में भी आप मुख्यमंत्री सहायता कोष का विवरण देख सकते है।


मदद करने शिक्षक संघों ने की अपील 



शिक्षक संघों द्वारा इस संकट की घडी में मदद करने के लिए सभी शिक्षकों से अपील की है। इसमें विभिन्न शिक्षक संघ के नेता शामिल है -जैसे शालेय शिक्षा कर्मी संघ प्रदेश अध्यक्ष  श्री विरेन्द्र दुबे ,छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ,नवीन शिक्षाकर्मी से विकास राजपुत और अन्य कई संगठन के शिक्षक शामिल है। जिन्होंने सभी से अपील किया है कि अपने एक दिन का वेतन सहायता के रूप में दान करें। 

इसी प्रकार कई कर्मचारी संघों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाये है जैसे -स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ,राजपत्रित कर्मचारी संघ और विभिन संघो ने मदद की बात कही है। 

संकट की इस घडी में सभी एकजुट होकर हाथ बढ़ाएं और सर्कार की मदद करें। तभी कोरोना जैसे महामारी से विजय प्राप्त कर सकते है। और अपने देश और प्रदेश को कोरोना मुक्त कर सकते है। 

Abdsnews.com  सभी नागरिकों से अपील करता है कि इस संकट की घडी में सभी अपने अपने स्तर में जितना हो सके मदद करें और सरकार और प्रशासन के निर्देशों का पालन करे. .इसके साथ ही याद रखें 14 अप्रैल ताल सम्पूर्ण लॉक डाउन का भी पालन करें। 

धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments