HTML/JavaScript

जनरल प्रमोशन : कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों की नहीं होगी परीक्षा



रायपुर ( 23मार्च 2020 ) :- प्रदेश के स्कूलों में अभी कोरोना वायरस (COVID-19) के रोकथाम और बचाव के मद्देनजर  सभी शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है।ये छुट्टी आगामी आदेश तक प्रभावित होगी।  इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
                                
स्कूलों के साथ साथ अभी शासकीय कार्यालय भी बंद कर दिए गए है। अधिकारीयों में घर से ही काम करने को कहा गया है। इसके लिए वर्क तो होम का आदेश जारी किया गया है।

इसे पढ़ें >> स्कूलों में आगामी आदेश तक छुट्टी 

छग सरकार ने सभी कार्यालय 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए है।  10 वीं 12 वीं बोर्ड परीक्षा भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए है। 

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि कोरोना वायरस के चलते स्थानीय परीक्षाओं के प्रभावित होने के बाद पहली से आठवीं तक के बच्चों को जनरल प्रमोशन देने पर विचार किया जा रहा है।कैबिनेट बैठक में इसका आदेश प्रसारित किया जायेगा।  


आने वाले कुछ दिनों में  यदि स्थिति में सुधार नहीं आता है तो उक्त विकल्पों के बारे में सोचा जा सकता है। ऐसे में कक्षा पहली से आठवी तक के बच्चो को इस बार बिना परीक्षा लिए जनरल प्रमोशन दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।

इसे पढ़ें >>
प्राथमिक और मिडिल स्कूल के बच्चों का राज्य स्तरीय आंकलन किया जाता है साथ ही आरटीई के तहत किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जाता ,लेकिन एस एल ए के माध्यम से प्रत्येक बच्चे के सालभर का परफॉर्मेंस देखा जाता है। यदि जनरल प्रमोशन होता है तो ये साडी प्रक्रिया शून्य मानी  जाएगी। 

क्या है जनरल प्रमोशन ? 


जनरल प्रमोशन की स्थिति बनने पर सरकार की ओर से स्पष्ट और पृथक आदेश जारी किया जायेगा जिसमे बिना किसी परीक्षा के सभी बच्चे उत्तीर्ण हो जायेंगे और उन्हें अगले कक्षा के लिए कक्षोन्नति दे दी जाएगी। साथ ही बच्चे के रिजल्ट में भी जनरल प्रमोशन का जिक्र किया जायेगा। 

10 वीं ,12 वीं बोर्ड परीक्षा पहले ही स्थगित 

जैसे कि ऊपर बताया गया है यदि कोरोना वायरस के संक्रमण में बहुत ज्यादा सुधार नहीं होता है तो जनरल प्रमोशन पर विचार किया जायेगा। यदि 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा की बात करें तो इन कक्षाओं के 8 पर्चे आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए है। 


हाई स्कूल स्तर की परीक्षाओं में  कक्षा 9 वीं और 11 वीं  की परीक्षा भी स्थगित कर दी गयी है। इनकी परीक्षा के लिए भी समय सारिणी घोषित की`जा सकती है । जिसके अनुसार परीक्षा संचालित होने की सम्भावना है । लॉक डाउन की तिथि यदि बढ़ती है तो जनरल प्रमोशन भी दिया जा सकता है।  

लेटेस्ट अपडेट के लिए आप  abdsnews के साथ  बने रहिये। जैसे ही कोई नया आदेश राज्य सरकार की ओर से आएगी यहाँ से सभी के लिए प्रसारित किया जायेगा।  

इसे भी पढ़ें >> 



Post a Comment

0 Comments